-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Stray Dog Census Pune Municipal Corporation 25 Lakh Tender Bites Cases Increase
30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
- Written By: आकाश मसने
Pune stray dog news: पुणे में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। समस्या का समाधान करने के बजाय पुणे नगर निगम (PMC) अब आवारा कुत्तों की गिनती के लिए 25 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है।

पुणे में होगी आवारा कुत्तों की गिनती (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)
Pune Stray Dog Census: पुणे शहर में आवारा और खूंखार कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि आम नागरिकों का सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगभग डेढ़ लाख से अधिक हो चुकी है। एक तरफ जहां हजारों की संख्या में घूम रहे इन कुत्तों की नसबंदी की रफ्तार बेहद धीमी है, वहीं दूसरी ओर पुणे नगर निगम (PMC) ने कुत्तों की गिनती कराने के लिए तब्बल 25 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। नगर निगम के इस फैसले पर पुणे के नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा है।
32 नए गांव शामिल, अब बनेगा स्पेशल मोबाइल ऐप
पुणे महानगरपालिका क्षेत्र में 32 नए गांवों के आधिकारिक विलय के बाद अब विस्तारित पुणे शहर के कोने-कोने में आवारा कुत्तों की नई जनगणना की जाएगी। यह अभियान लगभग एक साल तक चलेगा। इसके लिए PMC ने एक टेंडर नोटिस जारी किया है, जिसके तहत एक निजी एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा।
प्राइवेट एजेंसियां mahatenders.gov वेबसाइट के जरिए बोली लगा सकती हैं। यह प्रोजेक्ट एक साल का है और इसके लिए 2,500 रुपए की अर्नेस्ट मनी जमा करनी होगी। बोली जमा करने की आखिरी तारीख 4 अगस्त है। इससे पहले 2023 में आवारा और खुलेआम घूमने वाले कुत्तों की गिनती की गई थी, जिसके लिए एक प्राइवेट एजेंसी ने 13 लाख रुपए की बोली लगाई थी। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 2023 की गिनती के बाद, मौजूदा अनुमान के मुताबिक शहर में 1,79,000 आवारा कुत्ते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
हर पांच साल में होती है कुत्तों की गणना
पुणे में आवारा कुत्तों की सही संख्या का पता लगाने के लिए गिनती की जा रही है, क्योंकि शहर में अभी आवारा कुत्तों की आबादी काफी ज्यादा है। पुणे नगर निगम (PMC) के एक अधिकारी के अनुसार, आवारा कुत्तों की गिनती के लिए हर पांच साल में टेंडर निकाला जाता है। इस साल भी टेंडर निकाला गया है और पहली बार इस प्रक्रिया के तहत एक मोबाइल ऐप बनाया जाएगा। इस ऐप का इस्तेमाल हर वार्ड या प्रशासनिक जोन में कुत्तों की संख्या का पता लगाने के लिए किया जाएगा।
पुणे में कुत्तों की गणना (सोर्स: AI)
आवारा कुत्तों की आबादी को कंट्रोल करने के लिए, नगर निगम कुत्तों को पकड़ता है और उनकी नसबंदी करता है, जिसके बाद उन्हें उन्हीं इलाकों में वापस छोड़ दिया जाता है जहां से उन्हें पकड़ा गया था। इस काम को करने के लिए अलग-अलग संस्थाओं को नियुक्त किया जाता है। 2023 से पहले नगर निगम ने आखिरी बार 2018 में शहर के आवारा कुत्तों की गिनती की थी।
साल-दर-साल बढ़ रहे डॉग बाइट के मामले
पुणे में आवारा कुत्तों के काटने और हमले की घटनाएं साल-दर-साल तेजी से बढ़ी हैं। नगर निगम के अपने आंकड़े बताते हैं कि स्थिति कितनी भयानक हो चुकी है।
- साल 2022: 16,569 मामले
- साल 2023: 22,945 मामले
- साल 2024: 25,899 मामले
- साल 2025: 30,613 मामले
ताजा आंकड़ों के अनुसार, केवल बीते वर्ष में ही कुत्तों के काटने की 30,613 घटनाएं दर्ज की गई हैं। मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले वरिष्ठ नागरिकों, सोसायटियों में खेलने वाले छोटे बच्चों और रात में दोपहिया वाहन से यात्रा करने वाले लोगों पर कुत्तों के झुंड अचानक हमला कर देते हैं।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल के नए नियम जारी किए, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
क्या कागज पर ही ‘भौंकती’ रहेगी योजना?- भड़के पुणेकर
समस्या के स्थाई समाधान के बजाय गणना पर लाखों रुपये उड़ाने के पुणे महानगरपालिका के फैसले से स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्या 25 लाख रुपये खर्च करके कुत्ते गिनने से काटने की घटनाएं कम हो जाएंगी? जनता के टैक्स का पैसा असली राहत देने के बजाय केवल कागजी अभियानों और ठेकेदारों का बिल भरने में बर्बाद किया जा रहा है। नागरिकों ने सवाल उठाया है कि क्या यह योजना भी पहले की तरह कागजों पर ही ‘भौंकती’ रहेगी या कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।
Stray dog census pune municipal corporation 25 lakh tender bites cases increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













