शरद पवार से मिले पिंकी माली के पिता, रोते हुए की निष्पक्ष जांच की मांग, बोले- बेटी के साथ जो हुआ...

Shivkumar Mali Meet Sharad Pawar: बारामती विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता ने शरद पवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
Shivkumar Mali Meets Sharad Pawar
शरद पवार से चर्चा करते पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pinky Mali's Father Meet Sharad Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति को झकझोर देने वाले बारामती प्लेन क्रैश मामले में अब न्याय की गुहार और तेज हो गई है। शुक्रवार को इस हादसे का शिकार हुई फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। इस भावुक मुलाकात के दौरान एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे भी मौजूद रहे।

क्या बोले शिवकुमार माली?

मुलाकात के दौरान शिवकुमार माली ने शरद पवार के सामने अपना दुख व्यक्त करते हुए इस पूरे विमान हादसे की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, उसके पीछे की सच्चाई सामने आना जरूरी है। माली ने जोर देकर कहा कि अगर जांच पारदर्शी तरीके से होती है, तभी दोषियों को सजा मिल सकेगी और पीड़ित परिवारों को सही मायनों में न्याय मिलेगा।

रोहित पवार ने भी सौंपी जांच रिपोर्ट

इस मामले में केवल माली परिवार ही नहीं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज है। इससे पहले एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। रोहित पवार ने हादसे से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारी सरकार को सौंपी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि उन्होंने मुंबई में उपमुख्यमंत्री से मिलकर जाधव, माली और पाठक परिवारों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की है।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि 28 जनवरी को बारामती में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था। वे एक जनसभा को संबोधित करने के लिए निजी विमान से बारामती जा रहे थे, लेकिन लैंडिंग के समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट, सह-पायलट और सुरक्षाकर्मियों समेत कुल चार अन्य लोगों की जान चली गई थी।

सवालों के घेरे में विमान हादसा

अजित पवार के निधन के बाद से ही इस क्रैश को लेकर लगातार संदेह जताया जा रहा है। क्या यह महज एक तकनीकी खराबी थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? इन्हीं सवालों के जवाब के लिए अब परिजन और विपक्ष लामबंद हो रहे हैं। शरद पवार ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को उचित स्तर पर उठाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com