अजित पवार की बारामती सीट पर कब होगा मतदान? EC ने किया 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

Assembly Bye-Election Date: चुनाव आयोग ने छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे। ये सभी सीटें मौजूदा विधायकों के निधन या अन्य कारणों से खाली हुई थीं।
baramati seat bypoll when will voting happen ec announces elections on 8 assembly seats in 6 states
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Published on
Updated on

Assembly Bye-Election Schedule: भारत के चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन सभी क्षेत्रों में मतदान अप्रैल महीने में होगा। इसके अलावा छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे। ये सभी सीटें मौजूदा विधायकों के निधन या अन्य कारणों से खाली हुई थीं। चुनाव आयोग ने इन उपचुनावों को दो चरणों में कराने की योजना बनाई है।

पहले चरण में 9 अप्रैल को गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें पोंडा (गोवा), बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण (कर्नाटक), कोरिडांग (नागालैंड) और धर्मनगर (त्रिपुरा) शामिल हैं। इन सीटों के लिए चुनाव अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।

पहले चरण के लिए कब होगी वोटिंग

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में महाराष्ट्र की दो और गुजरात की एक विधानसभा सीट पर मतदान होगा।

दूसरे चरण में किन सीटों पर मतदान

इस चरण में महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती तथा गुजरात की उमरेठ सीट शामिल हैं। यहां मतदान 23 अप्रैल को होगा। इन सीटों के लिए अधिसूचना 30 मार्च को जारी की जाएगी। इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी, और 9 अप्रैल को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन निर्धारित किया गया है। इस चरण के परिणाम भी 4 मई को ही घोषित किए जाएंगे।

बारामती के उपचुनाव पर रहेगी नजर

महाराष्ट्र की बारामती सीट के लिए मतदान दूसरे चरण के दौरान 23 अप्रैल को होगा। यह सीट NCP के पूर्व नेता अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। अब उनके परिवार की सदस्य सुनेत्रा पवार इस सीट से चुनाव लड़ेंगी। सुनेत्रा पवार NCP विधानमंडल दल की अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनका राजनीतिक प्रभाव और पार्टी का समर्थन उन्हें इस चुनाव में एक मजबूत उम्मीदवार बनाते हैं।

पहले चरण में गोवा की पोंडा कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे, नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, दूसरी चरण में महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती तथा गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com