-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Water Shortage In The Pilgrimage Town Of Alandi
तीर्थक्षेत्र आलंदी में पानी की किल्लत, लोग खरीदकर पी रहे जल
- Written By: प्रभाकर दुबे

Mumbai Water Cut (फोटो क्रेडिट-X)
पिंपरी: तीर्थ नगरी आलंदी (Alandi) में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति बाधित (Water Supply Interrupted) है। नतीजन आलंदीकरों पर पानी खरीदने की नौबत आई है। पुणे (Pune) की तरह भामा आसखेड़ बांध (Bhama Askhed Dam) में पानी की आपूर्ति कम होने को देखते हुए आलंदी शहर में भी हर गुरुवार को पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाती है। यह फैसला 18 मई से लागू किया जा रहा है। हालांकि गुरुवार के अलावा अन्य दिनों में भी तकनीकी खराबी, लीकेज आदि के कारण शहर में जलापूर्ति बाधित रही है।
आलंदी शहर को पुणे महानगरपालिका की पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति होती है। पुणे महानगरपालिका की सात सौ मिलीमीटर की पाइपलाइन लीक हो गई है। साथ ही पुणे शहर में वाटर कट पॉलिसी के चलते उक्त पाइपलाइन के लीकेज को दूर करने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन चूंकि यह बड़े पैमाने का काम है, इसलिए काम में देरी हो रही है। काम पूरा होने के बाद कुरुली स्थित जैकवेल सेंटर तक पानी पहुंचने में करीब चार घंटे का समय लगेगा। उसके बाद आलंदी तक पानी पहुंचने में करीब आधा घंटे का समय लगेगा।
जलाशय भरकर शहर में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी
इससे आलंदी शहर में भामा आसखेड़ से पानी आने में देरी होगी। जलदाय विभाग ने स्पष्ट किया है कि पानी आने के बाद जलाशय भरकर शहर में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इस बीच आलंदी में पानी की किल्लत आम हो गई है। कब तक दूर होगी पेयजल की समस्या यह सवाल स्थानीय लोग उठा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विदर्भ के विकास को रफ्तार, नदी जोड़ परियोजना के कार्यों का निरीक्षण; जल सुरक्षा पर सरकार का फोकस
जल संकट की आहट: मराठवाड़ा के 26 गांवों में टैंकरों का पहरा, संभाजीनगर और जालना में बुरा हाल
कार नहीं, पानी टैंकर खरीदे: Nashik नगरसेविका की मिसाल, विलासिता छोड़ सेवा का रास्ता
गर्मियों से पहले प्रशासन सक्रिय, नासिक में जल संकट से निपटने की तैयारी; 1,075 गांवों के लिए योजना
[blockquote content=”भामा आसखेड़ से आने वाले मुख्य पाइपलाइन के लीकेज की मरम्मत का काम सुबह 6.30 बजे पूरा कर लिया गया है और कुरुली स्थित केंद्र में पंपिंग का काम चल रहा है। चूंकि उक्त पाइपलाइन 16 किमी लंबी है और दो दिनों से सूखी पड़ी है, इसलिए लाइन को धोने में चार घंटे लगेंगे। इसलिए कुरुली में सुबह 10.30 बजे तक पानी पहुंचने की संभावना है और वहां से आलंदी शहर में सुबह 11 बजे तक पानी पहुंचेगा। उसके बाद दोपहर बारह बजे के आसपास टंकियां भरकर शहर के गावठान क्षेत्र स्थित चरणों में पानी छोड़ा जाएगा। ” pic=”” name=”- शीतल जाधव, जलापूर्ति विभागाध्यक्ष आलंदी नगर परिषद”]
Water shortage in the pilgrimage town of alandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














