- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Two Months After The Start Of The School Pcmc Remembered The Matter Of Giving Uniforms To The Students
स्कूल शुरू होने के दो माह बाद PCMC को याद आई विद्यार्थियों को गणवेश देने की बात
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: स्कूल (Schools) शुरू होने के दो माह बाद ही क्यों न हो पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका प्रशासन (Pimpri-Chinchwad Municipal Administration) ने महानगरपालिका स्कूलों (Municipal Schools) के विद्यार्थियों (Students) को गणवेश देने की सुध ली है। प्रशासन ने स्कूल यूनिफॉर्म (Uniforms) खरीदी प्रशासन ने महानगरपालिका स्कूली विद्यार्थियों के लिए गणवेश और स्वेटर खरीदने का फैसला किया है। स्थायी समिति ने इस खरीद को मंजूरी दे दी है। महानगरपालिका प्रशासक राजेश पाटिल ने इस बैठक में 28 करोड़ 34 लाख रुपए की मंजूरी दी है।
स्थायी समिति की बैठक में विभिन्न विकास कामों को मंजूरी दी गई। यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल हॉस्पिटल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के लिए एडवांस सेट के लिए अल्ट्रा हाई डेफिनिशन कैमरा सिस्टम खरीदने के लिए 5 करोड़ 52 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस व्यय को महानगरपालिका कमिश्नर पाटिल द्वारा भी अनुमोदित किया गया है। कमिश्नर ने वर्ष 2021-22 के लिए पीएमपीएमएल को 16 करोड़ रुपए के परिचालन घाटे की राशि के भुगतान के व्यय सहित प्रावधानों के वर्गीकरण के मामलों को मंजूरी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र चुनाव: चिंचवड़ में ‘जगताप पैटर्न’, जगताप परिवार ने लगातार पांचवीं रिकॉर्ड जीत पर लगाई मुहर
पुणे में पानी की टंकी गिरने से अब तक 5 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ किया मामला दर्ज
महाराष्ट्र के पुणे में मातम! पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल
घाटकोपर जैसे होर्डिंग हादसे का इंतज़ार कर रही पिंपरी मनपा ! डर से सहमे हुए हैं बस पकड़ने वाले यात्री
अन्य कई कामों को दी गई मंजूरी
दिघी में श्मशान घाट की चहारदीवारी का निर्माण, बोपखेल में महानगरपालिका विद्यालय के कक्षों का निर्माण, पिंपरी गांव में स्वीकृत विकास योजना के तहत 5 लाख लीटर क्षमता के ऊंचे टैंक को तोड़कर नए एलिवेटेड टैंक का निर्माण, मुंबई-बंगलुरु हाइवे पर पुनावले और रावेत से 60 मीटर राजमार्ग पर 1200 मीटर सर्विस रोड से प्रभावित भूमि के अधिग्रहण आदि कामों को मंजूरी दी गई। वार्ड नंबर 29 पिंपले गुरव क्षेत्र में जल निकासी पाइप बिछाने और सुधार कार्यों के लिए 21 लाख, पिंपरी में तपोवन मंदिर के पास सड़कों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 11 लाख, नासिक फाटा से वाकड सड़क और फुटपाथ के रखरखाव और मरम्मत के लिए 78 लाख, कालेवाड़ी फाटा से देहु आलंदी मार्ग के मरम्मत कार्यों के लिए एक करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
ड्रेनेज सिस्टम में सुधार के लिए इतने रुपए होंगे खर्च
वार्ड संख्या 9 में गोदाम भवन और अन्य संपत्तियों की मरम्मत के लिए 34 लाख, वार्ड संख्या 31 में नेताजी नगर और अन्य क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था में सुधार और संयुक्त जल निकासी और बरसाती जल लाइनों को अलग करने के लिए 39 लाख, वार्ड नं.30 में एक साथ आने वाली ड्रेनेज और स्टॉर्म वॉटर लाइन को अलग करने और शास्त्रीनगर, वंजारी चाल, फुगेवाड़ी में फुगे चाल, कासारवाड़ी में वाडर बस्ती और अन्य क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम में सुधार के लिए 52 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
Two months after the start of the school pcmc remembered the matter of giving uniforms to the students
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी
Apr 02, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Apr 02, 2026 | 12:05 AMनागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM














