IPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हराया। DC के लिए समीर रिजवी ने 70 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 रन की मैच जीताई पारी खेली और ये दोनों खिलाड़ी नाबाद रहे।
Delhi Capitals beat Lucknow Super Giants by 6 Wickets
ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

DC vs LSG IPL 2026 Match Highlight: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सीजन का पांचवां मुकाबला खेला गया। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने ये स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत के हीरो समीर रिजवी रहे।

मुश्किल वक्त  में समीर रिजवी की बेहतरीन बल्लेबाजी

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की जीत का पूरा-पूरा श्रेय युवा बल्लेबाज समीर रिजवी को जाता है। एक तरफ जहां DC के बल्लेबाज विकेट गंवाते रहे। दूसरी तरफ समीर रिजवी लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने दिवार बनकर खड़े रहे और टीम को जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे। समीर रिजवी ने मुकाबले में 148 के स्ट्राइक रेट के साथ 70 रन बनाए। दूसरी तरफ ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 39 रन की बेहतरीन पारी खेली।

केएल राहुल बने गोल्डन डक का शिकार

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोई और बढिया पारी नहीं खेल सका। केएल राहुल DC की पारी में पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी का शिकार बने। वो गोल्डन डक का शिकार बने। इसके अलवा पथुम निशंका 1 रन के स्कोर पर प्रिंस यादव का शिकार बने। इसके बाद यादव ने कप्तान अक्षर पटेल को भी अपना शिकार बनाया। इससे पहले नीतीश राणा को 15 रन के स्करो पर मोहसिन खान ने अपना शिकार बनाया।

LSG की बल्लेबाजी

आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम में बदलान देखने को मिला। दरअसल, ये बदलाव बल्लेबाजी क्रम को लेकर था। कप्तान ऋषभ पंत आज मिचेल मार्श के साथ ओपनिंग करने के लिए आए, लेकिन उनका ये दांव सही नहीं बैठा। वो 7 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। तब टीम का स्कोर सिर्फ 19 रन था। इसके बाद पावरप्ले से ठीक एक गेंद पहले एडन मार्करन आउट हो गए। तब टीम के 50 रन की भी पूरे नहीं हो पाए थे। मार्करन ने सिर्फ 11 रन बनाए। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 36 रन अब्दुल समद ने बनाए। वहीं, सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 35 रन की छोटी पारी खेली।

दिल्ली की शानदार गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजों का बोलबाला रहा। उन्होंने बल्लेबाजों को खुलने का ही मौका नहीं दिया। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लुंगी एडगिनी और टी नटराजन ने अपने नाम किए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, कप्तान अक्षर पटेल ने LSG के एक बल्लेबाज को अपनी फिरकी का शिकार बनाया।

Navbharat Live
navbharatlive.com