अब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी

Blinkit Airport Delivery: मुंबई एयरपोर्ट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अगर आप जल्दबाजी में कोई जरूरी सामान घर पर भूल जाए तो Blinkit से मांगा सकते है।
Blinkit will deliver at mumbai airport in minutes.
Blinkit Airport Delivery (Source. X)
Updated on

Blinkit Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अगर आप जल्दबाजी में कोई जरूरी सामान घर पर भूल जाते हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Terminal-2, डोमेस्टिक डिपार्चर) पर अपनी खास डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी है।

एयरपोर्ट के अंदर ही मिलेगा सामान

इस नई सुविधा के तहत यात्री अब एयरपोर्ट के अंदर ही 2500 से ज्यादा जरूरी चीजें मंगवा सकते हैं। इसमें मोबाइल चार्जर, किताबें, गिफ्ट आइटम्स और अन्य ट्रैवल जरूरी सामान शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि ऑर्डर करने के बाद सामान की डिलीवरी एयरपोर्ट के टर्मिनल के भीतर ही कर दी जाएगी, जिससे यात्रियों का समय और परेशानी दोनों बचेंगे।

Blinkit और Adani Airports की पार्टनरशिप

इस सर्विस की जानकारी Blinkit के CEO Albinder Dhindsa ने खुद दी है। यह सुविधा Adani Airports के साथ पार्टनरशिप में शुरू की गई है। कंपनी ने एयरपोर्ट के अंदर एक खास “वॉकर टीम” तैनात की है, जो यात्रियों तक तेजी से सामान पहुंचाने का काम करेगी।

यात्रियों के लिए बड़ी राहत

इस सर्विस के आने के बाद यात्रियों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अब कह रहे हैं "कोई बात नहीं, 1-2 चीज भूल भी गए तो क्या हुआ!" सोशल मीडिया पर भी यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि अब एयरपोर्ट जाने से पहले लंबी चेकलिस्ट की जरूरत नहीं, सिर्फ Blinkit ऐप ही काफी है।

रिटेल दुकानों पर पड़ सकता है असर

हालांकि, इस नई सुविधा को लेकर हर कोई खुश नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि इससे एयरपोर्ट के अंदर मौजूद दुकानों के बिजनेस पर असर पड़ सकता है। पहले जहां यात्री मजबूरी में महंगे दाम पर सामान खरीदते थे, अब वही चीजें ऐप के जरिए आसानी से और जल्दी मिल जाएंगी।

दुनिया का पहला ऐसा एयरपोर्ट

Blinkit का दावा है कि यह दुनिया का पहला एयरपोर्ट है जहां इस तरह की इन-टर्मिनल क्विक डिलीवरी सर्विस शुरू की गई है। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ टर्मिनल-2 के घरेलू यात्रियों के लिए उपलब्ध है, लेकिन अगर यह मॉडल सफल रहा, तो आने वाले समय में इसे दूसरे एयरपोर्ट्स और टर्मिनल्स पर भी लागू किया जा सकता है।

ध्यान दें

Blinkit की यह नई पहल यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदल सकती है। अब सफर के दौरान छोटी-छोटी भूलें परेशानी का कारण नहीं बनेंगी, बल्कि टेक्नोलॉजी की मदद से तुरंत हल हो जाएंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com