- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bawankule Should Worry About His Party Wadettiwar Attacks
बावनकुले अब अपनी पार्टी की चिंता करे: वडेट्टीवार का विजयी जनसभा के बाद हल्ला बोल
- Written By: आंचल लोखंडे
विजय वडेट्टीवार ने बावनकुले पर हमला बोल करते हुे कहा कि उद्धव और राज ठाकरे एक साथ आए हैं, तो भाजपा को अपनी चिंता करनी चाहिए। ठाकरे बंधुओं के एक होने से सत्ताधारी दलों के पेट में दर्द होने लगा है।

बावनकुले अब अपनी पार्टी की चिंता करे: वडेट्टीवार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि ठाकरे बंधुओं ने अपनी विजय रैली में कांग्रेस को क्यों नहीं बुलाया। अब जब 2 भाई, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आ रहे हैं, तो भाजपा को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि ठाकरे बंधुओं के एक होने से सत्ताधारी दलों के पेट में दर्द होने लगा है।
महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि हमने कभी हिंदी का विरोध नहीं किया, हम सिर्फ प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी थोपे जाने का विरोध करते हैं… भाजपा को इस बात की चिंता क्यों है कि मैं कार्यक्रम में नहीं जा रहा हूं? उन्हें अपनी चिंता करनी चाहिए।
भाजपा को चिंता क्यों है कि मैं कार्यक्रम में नहीं जा रहा हूं: वडेट्टीवार
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे शनिवार को मुंबई में एक ही मंच पर आए। इस ऐतिहासिक सभा में महा विकास अघाड़ी के घटक दल कांग्रेस का कोई भी नेता मौजूद नहीं था। इस मुद्दे पर चंद्रशेखर बावनकुले ने महा विकास अघाड़ी की एकता पर सवाल उठाने की कोशिश की थी। विजय वडेट्टीवार ने उन्हें इसका जवाब दिया।
सम्बंधित ख़बरें
टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर: देश की सबसे लंबी ‘वंदे भारत’ का नया रिकॉर्ड! महज 8 महीनों में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर
नागपुर मनपा में किरीट सोमैया की बैठक पर कांग्रेस का सवाल, किस अधिकार से दिए निर्देश?
नागपुर में आंधी-तूफान का ‘डबल अटैक’; बिजली गुल होने से जलापूर्ति ठप, सभी 10 जोन की 51 पानी टंकियां प्रभावित
#WATCH | Mumbai | Maharashtra Assembly CLP and Congress leader Vijay Wadettiwar says, “… We have never opposed Hindi, we only oppose the imposition of Hindi in primary schools… Why is BJP worried about me not going to the event? They should worry about themselves…” pic.twitter.com/wqIFOK0axu — ANI (@ANI) July 6, 2025
ठाकरे बंधुओं की एकता विपक्ष के पेट में दर्द पैदा कर रही है
कई सालों बाद 2 भाइयों राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने से महाराष्ट्र में सकारात्मक माहौल बना है। हालांकि, इस एकता को देखकर विपक्ष परेशान हो गया है। इसीलिए अब वे बेमतलब के सवाल उठा रहे हैं कि महा विकास अघाड़ी में फूट डालने के उद्देश्य से उन्होंने कांग्रेस को क्यों नहीं बुलाया। हालांकि, उन्होंने हमें उनकी चिंता न करने की सलाह भी दी।
40 दिन के बच्ची को मां-बाप ने 3.5 लाख में बेचा, सौदे में गड़बड़ी पर मामला उजागर
बाला साहब ठाकरे के मूल्यों को किया याद
इस अवसर पर बोलते हुए विजय वडेट्टीवार ने अपने राजनीतिक सफर को याद किया। उन्होंने कहा, “भले ही मैं आज कांग्रेस का नेता हूं, लेकिन मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिवसेना से हुई। आज मैं राजनीति में जो कुछ भी हूं, वह शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे की वजह से ही हूं। बाला साहब ने राजनीति में कभी जाति और धर्म नहीं देखा, उन्होंने सिर्फ मराठी लोगों और हिंदुत्व को महत्व दिया।”
Nagpur, Maharashtra: Congress leader Vijay Wadettiwar on Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis launching a podcast titled Maharashtra Dharma, says, “Our only request to the CM is that Maharashtra Dharma was envisioned by Chhatrapati Shivaji Maharaj. It was a dharma of… pic.twitter.com/UhQUnBWyzW — IANS (@ians_india) July 6, 2025
शिवाजी महाराज द्वारा मस्जिद नष्ट करने का कोई रिकॉर्ड नहीं: वडेट्टीवार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा महाराष्ट्र धर्म नामक पॉडकास्ट लॉन्च करने पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि हमारा सीएम से एकमात्र अनुरोध है कि महाराष्ट्र धर्म की परिकल्पना छत्रपति शिवाजी महाराज ने की थी। यह नीति, नैतिकता और मानवता का धर्म था – जिसने सभी के लिए समान अधिकार और शक्ति सुनिश्चित की। शिवाजी महाराज द्वारा एक भी मस्जिद को नष्ट करने का कोई ऐतिहासिक रिकॉर्ड नहीं है; वास्तव में, उन्होंने उनके निर्माण का आदेश दिया था। उन्होंने अपने दुश्मनों को भी सम्मानित किया। अफ़ज़ल खान को मारने के बाद, उन्होंने उसकी याद में किले के पास एक स्मारक बनवाया। यही उनकी महानता थी।
Bawankule should worry about his party wadettiwar attacks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PMMumbai-Ahmedabad की सुरंगों पर बन रहा टनल हुड्स, 300 Km/Hr की रफ्तार, सुरंगों में नहीं बनेगा सोनिक बूम
Jun 13, 2026 | 08:13 PMमधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
Jun 13, 2026 | 08:03 PMअमरावती जिला परिषद की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
Jun 13, 2026 | 07:49 PMChanakya Niti : जीवन में कामयाबी पाने के 5 मंत्र, जो बोल गए आचार्य चाणक्य, आज़मा कर देख लीजिए
Jun 13, 2026 | 07:44 PMअंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्टों से फिर सजेगा पुणे, ‘Pune Grand Tour 2027’ की तैयारियां हुई शुरू
Jun 13, 2026 | 07:32 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित, कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में सच आएगा सामने
Jun 13, 2026 | 07:29 PMवीडियो गैलरी

असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM














