-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- The Garbage Depot Located At Hadapsar Industrial Estate Has Become A Serious Problem For The Local Residents
Pune का ‘कचरा डिपो’ बना सिरदर्द — मनपा और बोर्ड की खींचतान से लोगों का जीना दूभर!
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune News: हडपसर में कचरा डिपो से फैल रही बदबू और गंदगी से नागरिक परेशान हैं। पीएमसी और कैंटोनमेंट बोर्ड की लापरवाही पर लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है।

हडसपार कचरा डिपो (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: हडपसर क्षेत्र में कचरे के अंधार और दूषित वातावरण से स्थानीय नागरिकों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। पुणे मनपा और पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड के बीच आपसी गतिरोध और उदासीनता के चलते, हडपसर इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित कचरा डिपो स्थानीय निवासियों के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है।
नागरिक अब इस समस्या के लिए तत्काल और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी पूनम पंजाबी ने कहा, ‘हमने बार-बार शिकायत की, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। जब एक अधिकारी हालात का जायजा लेने आए, तो वह खुद गंदगी देखकर हैरान रह गए।
नागरिकों का आरोप है कि पीएमसी और कैंटोनमेंट बोर्ड दोनों ही एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपने पल्ले झाड़ रहे हैं। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने पीएमसी और कैटोनमेंट बोर्ड को आदेश दिया था कि हडपसर कचरा डिपो में वैज्ञानिक तरीके से ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
अपशिष्ट-व्युत्पन्न ईंधन मॉडल लागू करें
साथ ही, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) को निर्देश दिए गए थे कि जो भी निकाय या ठेकेदार कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन, नागरिकों का कहना है कि अदालत के आदेशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है। हडपसर के लोग प्रशासन से कचरा ट्रकों को डिपो में ही व्यवस्थित करने, बाहरी इलाके में उनका ठहराव रोकने, बदबू नियंत्रण के लिए कीटनाशकों और सुगंधित द्रव्यों का नियमित छिड़काव करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और सड़कों की सफाई व मरम्मत की मांग कर रहे हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में पुणे का ठोस कचरा प्रबंधन सिस्टम शहर की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि सूखे कचरे को स्थानीय स्तर पर प्रसंस्कृत किया जाए और अपशिष्ट व्युत्पन्न ईंधन मॉडल अपनाया जाए, इस मॉडल में कचरे को उद्योगों को भट्टियों में वैज्ञानिक तरीके से जलाकर ऊर्जा उत्पादन किया जाता है। इससे कचरे की मात्रा कम होगी।
महानगर पालिका घनकचरा विभाग उपायुक्त संदीप कदम ने कहा है कि ८८ कचरे के दुर्गंध की रोकने के लिए संबंधित स्थल पर नियमित रूप से केमिकल स्प्रे की जा रही है। नागरिकों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मनया ने सफाई कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि कचरा व्यवस्थित तरीके से संकलित और प्रक्रिया किया जाए, ताकि क्षेत्र में बदबू या अस्वच्छता की समस्या उत्पन्न न हो।
ये भी पढ़ें :- Shinde बोले- पुणे में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, अपराधियों पर सरकार की सख्त नजर
पारदर्शी समाधान की चाह
पीएमसी के उप-अभियंता कमलेश शेवते ने कहा कि प्रशासन नए प्रस्तावों को अपनाने के लिए तैयार है, लेकिन इसे उचित प्रक्रिया के तहत मंजूरी मिलना जरूरी है। संबंधित विभागों और उच्च अधिकारियों की स्वीकृति मिलने के बाद ही ऐसे समाधान लागू किए जा सकते हैं। हडपसर के नागरिक फिलहाल बदबू, गंदगी और प्रशासनिक निर्षक्रियता की दोहरी मार झेल रहे हैं। लोग अब दोनों प्रशासनिक संस्थाओं से मिलकर एक संयुक्त, पारदर्शी और दीर्घकालिक समाधान की मांग कर रहे है, ताकि हडपसर और आसपास के क्षेत्र को स्थायी राहत मिल सके।
The garbage depot located at hadapsar industrial estate has become a serious problem for the local residents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














