-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Utility News »
- Pm Mudra Scheme Eligibility How To Apply For Business Loan Know All Details
अपना बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका! सरकार दे रही ₹20 लाख का लोन, बिना देरी किए ऐसे करें अप्लाई
- Written By: मनोज आर्या
Business Loan: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा FY2024-25 के बजट भाषण के दौरान पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन की लिमिट को बढ़ाकर दोगुना मतलब 20 लाख रुपये करने का ऐलान किया था।

पीएम मुद्रा योजना, (डिजाइन फोटो/AI)
PM Mudra Yojana: भारत में स्टार्टअप कल्चर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं में बिजनेस से जुड़ी नई आइडिया ने इस परंपरा को और हवा दी है। हालांकि, कई बार ऐसा भी देखा गया है कि लोग बिजनेस करना चाहते हैं और उनके पास बेहतरीन प्लानिंग भी होती है। लेकिन, आर्थिक अभाव के कारण वह उसमें आगे नहीं बढ़ पाते हैं। अगर आप भी किसी बिजनेस को लेकर योजना बना रहे हैं और उसमें पैसा बाधा बन रहे हैं, तो ये खबर बिलकुल आपके लिए ही है। इस स्थिति में केंद्र सरकार आपकी मदद कर सकती है।
दरअसल, सरकारी स्कीम (Govt Scheme) पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Yojna) के तहत आप बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक मदद पा सकते हैं और वो भी 20 लाख रुपये तक। लाभार्थियों को ज्यादा फायदा देने के मकसद से बजट में इसके तहत मिलने वाले लोन की लिमिट को अलग कैटेगरी के तहत दोगुना करने का ऐलान किया गया था। सबसे खास बात ये है कि सरकार की ओर से दिया जाने वाला ये PM Mudra Loan है।
20 लाख रुपये तक का लोन देगी सरकार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा FY2024-25 के बजट भाषण के दौरान पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन की लिमिट को बढ़ाकर दोगुना मतलब 20 लाख रुपये करने का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत मुद्रा लोन की लिमिट इससे पहले 10 लाख रुपये तक थी। इस संबंध में जो नोटिफिकेशन जारी किया गया था, उसे देखें तो योजना में तरुण प्लस की नई कैटेगरी को जोड़ा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिगो ने लॉन्च किया ‘IndiGo Lite’ जानें नया किराया! अब सस्ते में करें अपनी हवाई यात्रा
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
2015 में हुई थी पीएम मुद्रा योजना की शुरुआत
PM Mudra Yojana को मोदी सरकार द्वारा साल 2015 में शुरू किया गया था और इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया था, जो अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। Business Startup के लिए इस मुद्रा योजना में देश का कोई भी नागरिक अप्लाई कर सकता है। एक बात का ध्यान रहे कि यह लोन नॉन-कॉरपोरेट और नॉन-एग्रीकल्चर बिजनेस शुरू करने के लिए दिया जाता है। इस सरकारी योजना के तहत अप्रैल 2025 तक 52.37 करोड़ लोन के जरिए 33.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक का Loan वितरित किया जा चुका था।
4 कैटेगरी में मिलता है ये कर्ज
पीएम मुद्रा स्कीम के तहत सरकार चार कैटेगरी में लोन देती है। इसमें पहली है शिशु लोन, दूसरी किशोर लोन और तीसरी तरुण लोन और चौथी तरण प्लस लोन है।
- शिशु लोन के तहत 50 हजार रुपये तक का लोन बिजनेस के लिए
- किशोर लोन के तहत 50000 से 5 लाख रुपये तक का लोन
- तरण लोन के तहत आवेदन पर 5 लाख से 10 लाख का लोन
- तरुण प्लस लोन के तहत 10 लाख रुपये से 20 लाख तक का लोन
गौरतलब है कि 10 लाख रुपये से अधिक और 20 लाख रुपये तक के Loan उन आवेदकों को उपलब्ध होता है, जो इससे पहले तरुण कैटेगरी के तहत लिए गए लोन को सफलता पूर्वक चुका दिया हो।
शुरुआत में कोई गारंटर की जरूरत नहीं
सरकार की इस योजना के बारे में खास बात ये है कि अगर आप शिशु लोन लेते हैं तो फिर इसके लिए आवेदन करने पर किसी भी तरह की कोई गारंटी या गारंटर हीं देना होता है। इसके अलावा इसका कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं है। इस सरकारी लोन की ब्याज दरों के बारे में बात करें, तो ये एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, ये EBLR से 3.25% ज्यादा या आमतौर पर 9 से 12 फीसदी तक है।
लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
PM Mudra Loan के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है। अगर आप इस सरकारी लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो फिर ध्यान रहे कि आपकी कोई भी बैंक डिफॉल्ट हिस्ट्री न हो। अगर बात करें, इसके लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में, तो आधार कार्ड (Aadhar Card), पैन कार्ड ( Pan Card), निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, एक बिजनेस प्लान, KYC डॉक्यूमेंट और इनकम प्रूफ होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: महंगे घर और IT सेक्टर में छंटनी! 7 बड़े शहरों में 14% घटी घरों की बिक्री, क्या अब कम होंगे दाम?
कहां-कहां कर सकते हैं अप्लाई?
मुद्रा योजना के तहत लोन के लिए आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर अप्लाई कर सकते हैं या फिर इसके लिए ऑललाइन आवेदन की सुविधा भी दी जाती है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप https://www.mudra.org.in/ पर जा सकते हैं।
Pm mudra scheme eligibility how to apply for business loan know all details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMRam Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोज
Jul 02, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














