-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- St Mahamandal Buy 5000 Buses 1000 Smart E Buses Minister Sarnaik
Pune News: ST महामंडल हर साल खरीदेगा 5,000 बसें, AI से होगी लैस बोले मंत्री प्रताप सरनाईक
- Written By: प्रिया जैस
पुणे की सड़कों पर अब जल्द ही आधुनिक ई-बसें दौड़ेगी। मंत्री प्रताप सरनाईक ने घोषणा की है कि एसटी महामंडल हर साल 5 हजार बसें खरीदेगी। उन्होंने बताया कि इनमें से हजार बसें एआई से लैस होगी।

एसटी बसें (फाइल फोटो)
पुणे: राज्य सरकार द्वारा ई-वाहनों को प्रोत्साहन देने की नीति को एसटी महामंडल ने अपनाया है। इसके तहत हर वर्ष 5,000 नई बसें खरीदी जाएंगी, जिनमें से कम से कम 1,000 स्मार्ट ई-बसें होंगी। ये सभी बसें एसटी महामंडल की स्वामित्वाधीन होंगी, ऐसी जानकारी राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी। पुणे की एक कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के लिए तैयार की गई स्मार्ट ई-बस का प्रदर्शन सरनाईक के समक्ष किया गया।
इसके बाद उन्होंने बताया कि इन ई-बसों में एआई (AI) आधारित एकीकृत सुरक्षा प्रणाली होनी चाहिए। स्वारगेट बस घटना की पृष्ठभूमि को देखते हुए, बस में बाहरी व्यक्ति सहज प्रवेश न कर सकें, इस प्रकार की प्रणाली होनी आवश्यक है। यदि बस में आग लगती है या कोई अन्य आपात स्थिति होती है, तो तत्काल प्रतिक्रिया देने वाली प्रणाली भी बस में होनी चाहिए, इस बारे में भी उन्होंने बस निर्माता कंपनी को निर्देश दिए हैं।
जारी किया जाएगा श्वेतपत्र
परिवहन मंत्री ने बताया कि एसटी महामंडल पर फिलहाल 11,000 करोड़ रुपये का संचयी घाटा है। इसलिए जल्द ही इस पर एक श्वेतपत्रिका जारी की जाएगी। पुरानी गलतियों को सुधार कर नई प्रणाली के तहत काम शुरू किया जाएगा, हालांकि सुधार धीरे-धीरे अगले ढाई वर्षों में किए जाएंगे। मंत्री सरनाईक ने कहा उपमुख्यमंत्री अजित पवार परिवहन विभाग को खुले हाथों से निधि प्रदान कर रहे हैं और 2029 तक 25,000 नई बसें लाने का लक्ष्य है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर के लिए पुणे से चलेंगी 430 स्पेशल बसें, 23-24 जुलाई को मिलेगी 24 घंटे लगातार सर्विस
बारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
जेजुरी-बेलसर सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
एसटी का आधुनिकीकरण
मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा पिछले चार वर्षों में एसटी महामंडल ने कोई नई बस नहीं खरीदी है। वर्तमान में एसटी के पास कुल 14,500 बसें हैं और इसे बढ़ाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष 5,000 बसें खरीदी जाएंगी, जिनमें 1,000 बसें इलेक्ट्रिक होंगी, यह मेरी प्राथमिकता है। अगले 10 वर्षों में पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा और उनकी जगह नई, अधिक सुरक्षित बसें लाई जाएंगी।
नासिक की जमीन पर 300 करोड़ की साजिश, 37 के खिलाफ FIR, जानें क्या है पूरा मामला
उन्होंने कहा, 2,610 नई बसें जल्द ही सड़कों पर उतरेंगी, जिनमें से 1,500 बसें पहले ही एसटी के बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। जहां बस सेवा नहीं है, वहां तक भी सेवा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सभी एसटी बसों और डिपो का आधुनिकीकरण किया जाएगा, और अगले दो महीनों में इसका काम शुरू होगा। इसमें सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी।
St mahamandal buy 5000 buses 1000 smart e buses minister sarnaik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














