खराड़ी बुलडोजर एक्शन: बिल्डर के लिए चला बुलडोजर? मनपा की कार्रवाई पर सवाल

Pune Encroachment: पुणे के खराड़ी में एक निजी बिल्डर के भूखंड पर अवैध निर्माण हटाने के लिए मनपा मशीनरी झोंकी गई। इससे मनपा की प्राथमिकताओं और निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं।
Khardi Bulldozer Action: Bulldozers fired for builder? Questions raised over Municipal Corporation's action
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune PMC action, illegal construction: पुणे खराड़ी इलाके में एक बड़े बिल्डर के भूखंड से अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने के लिए महानगर पालिका (पीएमसी) की मशीनरी का इस्तेमाल किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

एक तरफ जहां मनपा वर्षों से शहर की कई सड़कों पर मौजूद अतिक्रमण हटाने में असमर्थता जताती रही है, वहीं एक निजी बिल्डर की जमीन खाली कराने के लिए पूरी प्रशासनिक व्यवस्था को काम पर लगा देने से मनपा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मनपा के अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण विभाग ने पिछले सप्ताह खराड़ी के बोराटे नगर में उस समय बड़ी कार्रवाई की, जब पूरा प्रशासन मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तैयारियों में व्यस्त था। इ

स अभियान के तहत लगभग 1 लाख 85 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैले अवैध कच्चे-पक्के शेड और निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया। सुबह छह बजे से शुरू हुई इस भारी-भरकम कार्रवाई ने काफी चर्चा बटोरी थी, लेकिन अब इसके पीछे का असली कारण सामने आ गया है।

उच्च स्तर पर 'सेटिंग' के बाद ऐसे हटा अवैध निर्माण: हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यह कार्रवाई की गई, वह न तो कोई सड़क थी और न ही कोई सार्वजनिक स्थान, बल्कि वह शहर के एक रसूखदार बिल्डर की निजी संपत्ति है।

संबंधित बिल्डर द्वारा जमीन खरीदने से पहले ही वहां कुछ अवैध निर्माण मौजूद थे, जिन्हें वह हटाने में नाकाम रहा था। इसके बाद उच्च स्तर पर 'सेटिंग' की गई और मनपा के लाव-लश्कर का उपयोग कर निजी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। महापौर चुनाव के दिन ही पुरानी नोटिसों के आधार पर की गई इस कार्रवाई ने प्रशासनिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी

प्रशासन के पास शिकायत आई थी कि खराड़ी में 'भारत माता' नाम से एक अवैध मार्केट चलाया जा रहा है, उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, यदि किसी की निजी जगह खाली कराकर देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, तो वह गलत है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

- पुणे मनपा आयुक्त, नवल किशोर राम्

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com