- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dilshan Madushanka To Replace Matheesha Pathirana In Sri Lanka Squad For T20 World Cup
T20 World Cup 2026: श्रीलंका की टीम में हुई दिलशान मदुशंका की एंट्री, हसरंगा के बाद बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज
Dilshan Madushanka: टी20 वर्ल्ड कप में दिलशान मदुशंका की एंट्री हुई है। उन्हें चोटिल खिलाड़ी मथीशा पथिराना की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं उससे पहले वानिंदु हसरंगा भी बाहर हो गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

दिलशान मदुशंका (फोटो-सोशल मीडिया)
Dilshan Madushanka Replaces Injured Matheesha Pathirana: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बना चुकी श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया गया है।
मथीशा पथिराना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था, जिसके बाद वो दर्द में दिखाई दिए। पूरे ओवर कम्लीट किए बिना मैदान छोड़कर चले गए। बाद में उन्हें टीम से चोट के चलते बाहर कर दिया। पथिराना के बाहर होने के बाद श्रीलंका का बॉलिंग अटैक और भी कमजोर हो गया है। गौरतलब है कि वानिंदु हसरंगा पहले ही चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। दिलशान की लंबे समय बाद श्रीलंका की टी20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 27 जुलाई 2024 को खेला था।
जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी मैच से पहले श्रीलंका के बैटिंग सलाहकार विक्रम राठौर ने पथिराना की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए बताया था कि पथिराना का टूर्नामेंट में आगे खेल पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। उसके बाद श्रीलंका टीम ने यह पुष्टि कर दी कि पथिराना इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mann Ki Baat में PM Modi ने वर्ल्ड कप जीत को बताया ऐतिहासिक, जम्मू-कश्मीर टीम को भी दी बधाई
3 लगातार डक के बाद अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को किया था मैसेज, अब हुआ बड़ा खुलासा! आखिर क्या हुई थी बात?
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों पर दिया बयान, कहा- यदि IPL के लिए NOC चाहिए तो फिटनेस टेस्ट जरूरी
आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, T20 World Cup 2026 में रहा था निराशाजनक प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का सफर
श्रीलंका का प्रदर्शन टूर्नामेंट में अब तक शानदार रहा है। दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका ने अब तक खेले तीनों ही मैचों में जीत दर्ज की है। आखिरी मुकाबले में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था। टीम की ओर से पाथुम निशंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें: Super-8 से पहले श्रीलंकाई टीम को लगा सबसे बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ स्टार गेंदबाज
वहीं, कुशल मेंडिस ने 38 गेंदों में 51 रन बनाए थे। श्रीलंका ने कंगारू टीम से मिले 182 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट खोकर 18 ओवर में ही चेज कर लिया था। श्रीलंका सुपर 8 में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में 19 फरवरी को टीम की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ होनी है।
श्रीलंका की अपडेटेड टीम
दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निशंका, कमिल मिशारा, कुशल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुशल परेरा, चरिथ असंलका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, दुशान हेमलता, दुनिथ वेल्लालगे, महेश तीक्षणा, दुष्मंत चमीरा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन।
Dilshan madushanka to replace matheesha pathirana in sri lanka squad for t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
धम से गिर गया विपक्ष का महाभियोग प्रस्ताव…मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल रहेगा जारी
Apr 06, 2026 | 09:10 PMकिचन में आ रही चींटियों से कैसे छुटकारा पाएं? यहां दिए गए नुस्खे आज़मा कर देखिए
Apr 06, 2026 | 09:05 PMIRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, 27 अप्रैल से शुरू होगी खास धार्मिक टूर
Apr 06, 2026 | 08:57 PMMumbai Train Diversion: मुंबई सेंट्रल पर 60 दिनों का ब्लॉक, ट्रेनें होंगी प्रभावित
Apr 06, 2026 | 08:56 PMMiddle East Crisis: राशन से लेकर तेल तक…भारत की कवच तैयार, सरकार ने पेश किया फुलप्रूफ प्लान
Apr 06, 2026 | 08:56 PMट्रंप ने PAK को दिखाया ठेंगा! ठुकराया इस्लामाबाद का 45 दिन वाला शांति प्रस्ताव, अब ईरान में मचेगी भारी तबाही?
Apr 06, 2026 | 08:55 PMकीपर ने विकेट छोड़ बॉलर को मारी थ्रो, फिर भी गिर गए 2 विकेट; बार्टलेट के ओवर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Apr 06, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














