- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Shivaji Tipoo Sultan Comment Row Pune Bjp Protest Congress Stone Pelting Allegation
Pune News: पुणे में शिवाजी-टीपू सुल्तान टिप्पणी विवाद, भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस ने पथराव का आरोप लगाया
Pune BJP Protest: पुणे में शिवाजी-टीपू सुल्तान टिप्पणी विवाद पर BJP ने प्रदर्शन किया, जबकि Congress ने पथराव का आरोप लगाया; महाराष्ट्र की राजनीति में इस मुद्दे ने नया सियासी तनाव पैदा कर दिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Shivaji Tipu Sultan row (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Political Controversy: टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज के “समकक्ष” बताने वाली कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल की टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुणे में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसके सदस्यों पर पथराव किया।
महाराष्ट्र में सियासी विवाद खड़ा कर देने वाली सपकाल की टिप्पणियों की निंदा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया। एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शनिवार को मालेगांव महानगरपालिका की उप-महापौर शान-ए-हिंद निहाल अहमद के कार्यालय में टीपू सुल्तान का चित्र लगाए जाने को लेकर विवाद हुआ था। शिवसेना के पार्षदों और कुछ हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई थी।
“दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और ‘स्वराज’ के विचार का उल्लेख करते हुए अंग्रेजों के खिलाफ टीपू सुल्तान के संघर्ष का उदाहरण दिया और दावा किया कि उनकी लड़ाई शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरित थी। इससे पहले, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेता सचिन सावंत ने भाजपा पर “दोहरे मापदंड” अपनाने और ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
वसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
मुंबई में अतिक्रमण की सैटेलाइट मैपिंग, पालकमंत्री आशीष शेलार ने दिया एक्शन प्लान का निर्देश
शिंदे का फिर ‘एकला चलो’, अचानक दिल्ली पहुंचे, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
नवी मुंबईकरों को चाहिए और पानी, पनवेल व आसपास पानी की कमी का मुद्दा विधानसभा में उठा
एक बयान में सावंत ने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने पहले सार्वजनिक मंचों पर 18वीं शताब्दी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में अकोला महानगरपालिका में एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें स्थायी समिति हॉल का नाम ‘शहीद-ए-वतन शेर-ए-मैसूर टीपू सुल्तान’ रखने की बात कही गई थी।
कर्नाटक विधानसभा में टीपू सुल्तान का उल्लेख
सावंत ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने टीपू सुल्तान के मकबरे का दौरा किया था और आगंतुक पुस्तिका में उनकी प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी कर्नाटक विधानसभा में टीपू सुल्तान का उल्लेख किया था।
उधर, भाजपा नेताओं ने सपकाल की टिप्पणी की कड़ी निंदा की। भाजपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष धीरज घाटे ने पर्वती थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने दावा किया कि नव-निर्वाचित महापौर मंजुषा नागपुरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर एकत्र हुए और प्रदर्शन के दौरान पत्थर फेंके गए, जिससे दो कार्यकर्ता घायल हो गए।
ये भी पढ़े: अक्षय कुमार ने किया मुंबई फ्लावर फेस्टिवल का उद्घाटन, पुष्प नरसी उद्यान में रंगों की बहार
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हस्तक्षेप किया
पुलिस उपायुक्त (जोन एक) कृषिकेश रावले ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हस्तक्षेप किया। टीपू सुल्तान इतिहास की एक विवादास्पद हस्ती माने जाते हैं। जहां एक वर्ग अंग्रेजों के खिलाफ उनकी वीरता की सराहना करता है, वहीं दूसरा वर्ग दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हिंदुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण उनकी आलोचना करता है। इसके विपरीत, छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी सैन्य प्रतिभा, प्रशासनिक कौशल और जनकल्याणकारी नीतियों के लिए व्यापक सम्मान प्राप्त है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shivaji tipoo sultan comment row pune bjp protest congress stone pelting allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल
Mar 17, 2026 | 12:05 AMअपने खाने में 2 हरी मिर्च ज़रूर करें शामिल, इसके फ़ायदे जानकर चौंक जाएंगे! Nutritionist की राय तो जानिए
Mar 16, 2026 | 11:22 PMगुड़ी पड़वा के दिन तेल से क्यों करते हैं स्नान? जानिए असली वजह और इसका महत्व
Mar 16, 2026 | 10:13 PMबंगाल में नया सियासी समीकरण, सीपीआई-एमएल ने लेफ्ट फ्रंट से मिलाया हाथ, 10 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार
Mar 16, 2026 | 10:11 PMवसई-विरार मनपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
Mar 16, 2026 | 10:10 PMस्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PMBAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ODI और T20 सीरीज का हुआ ऐलान, 17 अप्रैल को खेला जाएगा पहला मैच
Mar 16, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM
पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM













