- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Elections 2025 Code Of Conduct Violation Fir Election Preparations
आचार संहिता के उल्लंघन पर FIR, पुणे मनपा चुनाव की फूलप्रूफ तैयारी, आयुक्त ने कसी कमर
Pune Municipal Elections 2025 की घोषणा के साथ प्रशासन अलर्ट मोड में है। आचार संहिता उल्लंघन पर सीधी FIR, मतदान सुविधा, सिंगल विंडो NOC और खर्च पर कड़ी नजर के निर्देश दिए गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Municipal Elections 2025 : महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) सामान्य निर्वाचन 2025-26 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
इसी पृष्ठभूमि में बुधवार को पुणे मनपा आयुक्त एवं शहर निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधे पुलिसिया कार्रवाई (एफआईआर) की जाएगी।
मतदान प्रक्रिया में निष्पक्षता पर अधिकारियों का जोर बैठक में अतिरिक्त महानगर पालिका आयुक्त (विशेष), उपायुक्त (निर्वाचन) और सभी निर्वाचन निर्णय अधिकारियों की उपस्थिति में आयुक्त ने आगामी चुनाव को ‘निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून सम्मत’ बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरी चुनाव मशीनरी को इस तरह सक्रिय किया जाए कि आम जनता का लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास और सुदृढ़ हो।
सम्बंधित ख़बरें
बुधवार पेठ में रह रहीं बांग्लादेशी महिलाओं को एक सवाल पूछ कर पुलिस ने पकड़ा, जानें किस सवाल ने खोली पोल?
Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
Work From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
Cannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
‘ग्राउंड फ्लोर’ को प्राथमिकता दें
मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदान केंद्र मुख्य रूप से भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर ही स्थापित किए जाएंगे।
जहां पर दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए रैंप, पीने के पानी, स्वच्छ शौचालय और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर 100% वोटर स्लिप् वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
उल्लंघन किया तो होगी जेल
चुनाव की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। आयुक्त ने बैठक में सख्त निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। नियमों का उल्लघन करने वाले उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों के खिलाफ बिना किसी देरी के प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाए। इसके साथ ही, शहर में लगे अनाधिकृत होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टरों को तत्काल हटाने के लिए अतिक्रमण विभाग को’एक्शन मोड’ में रहने को कहा गया है।
डिजिटल ‘सिंगल विंडो’ पर आसानी से मिलेगी NOC
नामांकन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू व्होने जा रही है. इसके लिए प्रशासन ने तकनीक का सहारा लिया है। सिंगल विडो सिस्टम खोले गए है, जहां उम्मीदवारों को मनपा के 22 अलग-अलग विभागों से ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा ऑनलाइन प्रणाली के जरिए यह सुविधा एक ही जगह उपलब्ध होगी।
चुनावी खर्च पर रहेगी नजर
मनपा आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ को सक्रिय कर दिया गया है. उम्मीदवारों के दैनिकन खर्च की कड़ी निगरानी की जाएगी ताकि धनबला का दुरुपयोग न हो सके।
ये भी पढ़ें :- Ghatkopar West N Ward: 60 प्रतिशत स्लम आबादी, फिर भी विकास नदारद
लक्ष्यः 90% से अधिक मतदान
आयुक्त ने पुणेवासियों से उत्साहपूर्वक मतदाना करने की अपील करते हुए प्रशासन को निर्देशा दिया कि मतदान का प्रतिशत 90% के पार ले -जाने के लिए व्यापक जनजागृति अभियान चलाया जाए।उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी संवेदनशील स्थिति की सूचना तत्काल मुख्यालय को देने का निर्देश दिया है।
Pune municipal elections 2025 code of conduct violation fir election preparations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMलाडली बहना योजना: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, जानें आसान स्टेप्स
May 12, 2026 | 10:37 PMRetail Inflation: आम आदमी को झटका! अप्रैल में 3.48% पर पहुंची खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा खेल
May 12, 2026 | 10:34 PMनो व्हीकल डे, वर्क फ्रॉम होम…ईंधन बचत के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, मंत्रियों के काफिले की गाड़ियां होंगी बंद
May 12, 2026 | 10:20 PMशिष्टाचार भेंट या घर वापसी का रास्ता? शरद पवार और तटकरे की मुलाकात से महायुति में बढ़ी बेचैनी
May 12, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














