-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ghatkopar West N Ward Bmc Election Voter Demographics Political Equation
Ghatkopar West N Ward: 60 प्रतिशत स्लम आबादी, फिर भी विकास नदारद
- Written By: अपूर्वा नायक
BMC Election 2025: घाटकोपर पश्चिम एन वार्ड में 60 प्रतिशत स्लम आबादी और महिला आरक्षण के बीच दल-बदल ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। उबाठा को बढ़त मानी जा रही है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: घाटकोपर पश्चिम विधानसभा एन वार्ड के अंतर्गत आने वाला सबसे बड़ा स्लम क्षेत्र माना जाता है, क्षेत्र का अधिकांश भाग पहाड़ी और पहाड़ियों के किनारे बसा हुआ है। इस क्षेत्र से 6 नगरसेवक आते हैं।
इस बार आरक्षण में 6 नगरसेवकों में से 5 महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस पूरे वार्ड को मिला कर 261262 मतदाता हैं। 2017 के महानगरपालिका चुनाव में 6 सीटों में से तीन अविभाजित शिवसेना के खाते में गई थी। जबकि एक नगरसेवक मनसे का चुना गया था।
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को एक-एक सोट मिली थी। यहां के मतदाता बालासाहेब ठाकरे को मानने वाले हैं, फिलहाल ऐसा भी माना जा रहा है कि घाटकोपर पश्चिम में अभी भी बालासाहेब ठाकरे की मौजूदा उबाठा गुट का दबदबा कायम है। पूरे क्षेत्र में सवर्ण, सामान्य एवं दलित मराठियों की संख्या बहुतायत है। उसके बाद उत्तर भारतीय मतदाता भी अच्छी खासी पकड़ रखते हैं। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
TET पेपर लीक से 5 लाख अभ्यर्थियों को झटका, CM फडणवीस ने SIT जांच के दिए आदेश
जुलाई में खुलेगा ऐरोली-काटई एलिवेटेड रोड का पहला-दूसरा चरण, नवी मुंबई-कल्याण के लाखों यात्रियों को राहत
आयाराम-गयाराम से बदला समीकरण
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के पूर्व नगर सेवक हारुन खान एवं शिवसेना अविभाजित की पूर्व नगरसेविका अश्विनी दीपक हांडे के शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट और मनसे की पूर्व नगरसेविका डॉ अर्चना संजय भालेराव और वार्ड क्रमांक 123 में निर्दलीय जीतने वाली स्नेहल मोरे शिवसेना (उबाठा गुट) में ससामिल हो चुकी हैं।
जिससे क्षेत्र में दिलचस्प परिणाम देखने को मिल सकता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की बात करें ती घाटकोपर पश्चिम विधानसभा के नगरसेवक चुनाव में कोई खास असर दिखाई नहीं पड़ता है। 2017 में वार्ड क्रमांक 129 से भारतीय जनता पार्टी से सूर्यकांत गवली मात्र 215 पोट से जीते थे। इसके अलावा कोई भी प्रत्याशी दमदार प्रदर्शन नहीं कर सका।
स्लम में रहती है 60 प्रतिशत आबादी
- 60 प्रतिशत की आबादी स्लम में निवास करती करती है। इस विधानसभा के भटवाड़ी, गांवदेवी, रामनगर, राहुल नगर, हनुमान नगर, पार्कसाइट, रायगढ़ विभाग, जगदूषा नगर, चिराग नगर पारसी वाड़ी, अमृतनगर, वर्षा नगर, आनंदगढ़, डिपो पाड़ा, लोअर डिपो पाड़ा, कैलाश कंपलेक्स, काटोड़ी पाड़ा, आंबेडकर नगर जैसे इलाके शामिल है, जहां पर लोगों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
- पहाड़ियों के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं होने से बरसात में भूस्खलन की आशंका बनी रहती है। नीय निवासी और मतदाताओं का कहना है कि यह क्षेत्र पिछड़ा का पिछड़ा ही रह गया, यहां के लोग वर्षों से विकास की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन कोई कार्य नहीं हो रहा है।
- क्षेत्र में पानी शौचालय, रास्ता, ट्रैफिक जाम, साफ सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। आज भी लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। लोगों को समय पर और पर्याप्त पानी नहीं मिलता है। कई वर्षों से दर्जनों से ज्यादा शौचालय तोड़े गए हैं, जिनका निर्माण कार्य अधर में लटका है, लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Local Body Election: महायुति पर सस्पेंस, मीरा-भाईंदर में भाजपा का दमदार ऐलान
वार्ड, 123- स्नेहल सुनील गोरे 9322 (निर्दलीय) अब उबाठा डॉ भारती बावदाने 8597 (अविभाजित शिवसेना) सामान्य
वार्ड 124- ज्योति हारून खान 6686 (NCP शरद पवार) अब SS एकनाथ शिंदे, नमिता किणी 3906 भाजपा सामान्य महिला
वार्ड 126 हाँ अर्चना भालेराव 12759 MNS (अब उबाठा) पूनम बारोटे, 6089 भाजपा सामान्य महिला
वार्ड 127- तुकाराम कृष्णा (सुरेश) पाटिल 8596 (अविभाजित सेना, अब उबाठा) रितु तावडे, 4572 भाजपा सामान्य महिला
वार्ड, 128 अश्विनी दीपक हांडे 12980 अविभाजित सेना (अब SS एकनाथ शिंदे) शुभांगी शिर्के, 4910 निर्दलीय ओबीसी महिला
वार्ड 129 सूर्यकांत गवली 6927 भाजपा प्रवीण माण्डवकर, 6712 (अविभाजित शिवसेना) ओबीसी महिला
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए दयाशंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
Ghatkopar west n ward bmc election voter demographics political equation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM












