- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Municipal Election Training Evm Vvpat Officials
अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनावी प्रशिक्षण, आपातकालीन परिस्थितियों में निर्णय प्रक्रिया की जानकारी
EVM VVPAT Operation: अमरावती महानगरपालिका द्वारा आगामी चुनावों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम-वीवीपैट संचालन व आपातकालीन निर्णयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

EVM VVPAT Operation:अमरावती महानगरपालिका (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Election Training: आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अमरावती महानगरपालिका की ओर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण गुरुवार को सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन निर्वाचन अधिकारी तथा महानगरपालिका आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शक सूचनाओं के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें आदर्श आचार संहिता, मतदान केंद्रों की पूर्व तैयारी, मतदान दिवस की कार्यवाही, ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का संचालन एवं सुरक्षा, मतगणना प्रक्रिया तथा चुनाव अवधि के दौरान प्रशासनिक दायित्वों पर विशेष जोर दिया गया।
ईवीएम और वीवीपैट संचालन पर विशेष जोर
इस प्रशिक्षण में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को चुनाव के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों, कानूनी पहलुओं तथा आपातकालीन परिस्थितियों में लिए जाने वाले निर्णयों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रस्तुतीकरण, उदाहरणों और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रशिक्षण उपजिलाधिकारी (राजस्व) विवेक जाधव एवं तहसीलदार विजय लोखंडे ने मार्गदर्शन किया।
ये भी पढ़े: मंत्री चुनाव में मस्त, छात्र बिना यूनिफॉर्म के त्रस्त, बीत चुका आश्रमशालाओं का आधा शैक्षणिक सत्र
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शंकाओं के समाधान
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शंकाओं के समाधान के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के तज्ज्ञ मार्गदर्शकों ने विस्तार से उत्तर दिए। मनपा प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का समुचित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस प्रशिक्षण से चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अधिक सजगता एवं दक्षता के साथ कर सकेंगे।
Amravati municipal election training evm vvpat officials
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMFASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














