Pune के थिएटर होंगे नए रूप में! मनपा जनवरी तक पूरा करेगी जीर्णोद्धार कार्य

Pune Municipal Corporation ने शहर में कला और संस्कृति की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। PMC ने अपने मुख्य नाट्यगृहों के जीर्णोध्दार के काम को जनवरी तक पूरा करने की बात कही है।
Pune Municipal Corporation ने शहर में कला और संस्कृति की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। PMC ने अपने मुख्य नाट्यगृहों के जीर्णोध्दार के काम को जनवरी तक पूरा करने की बात कही है।
बालगंधर्व रंगमंदिर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) ने शहर के कला और संस्कृति प्रेमियों को एक बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि वह अपने प्रमुख थिएटरों बालगंधर्व रंगमंदिर, यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह और लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे नाट्यगृह का व्यापक जीर्णोद्धार कार्य जनवरी तक पूरा कर लेगी।

यह जानकारी महानगरपालिका के नाट्यगृह विभाग के मुख्य व्यवस्थापक राजेश कामठे ने दी। यह कदम थिएटरों की बार-बार सामने आने वाली तकनीक और ढांचागत समस्याओं को स्थायी रूप से दूर करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

कामठे ने कहा यह कहना गलत है कि नाट्यगृहों की स्थिति खराब है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मनपा के इन नाट्यगृहों में सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रवाह लगातार बना हुआ है। उन्होंने बताया, महानगरपालिका के नाट्यगृहों में हर महीने लगभग 30 से 35 वीआईपी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जाते हैं। कामठे ने कहा गुणात्मक सुधार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, जीर्णोद्धार का काम शुरू किया जा रहा है।

प्रमुख नाट्यगृहों में किया जाएगा गुणात्मक सुधार

जीर्णोद्धार की योजना के तहत, बालगंधर्व रंगमंदिर और यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह में महत्वपूर्ण मरम्मत कार्य शुरू किए जाएंगे, इन कार्यों में पुरानी कुर्सियों की मरम्मत या बदलाव और एयर कंडीशनिंग सिस्टम की मरम्मत शामिल है। कामठे ने कहा यह कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा और इसे हर हाल में जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यशवंतराव बव्हाण नाट्‌यगृह को अधिक सक्षम और आधुनिक रूप में विकसित करने की है, जिसमे नवीनतम तकनीक और बेहतर सुविधाओं को शामिल किया जाएगा, ताकि यह भविष्य की कलात्मक जरूरतों को पूरा कर सके।

ठाकरे बाल रंगमंच का पंजीकरण लंबित

राजेश कामठे ने कहा ठाकरे बाल रंगमंच अभी सांस्कृतिक भवन विभाग के अधीन नहीं आया है और इसका काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इस लंबित स्थिति के कारण, उन्होंने इसकी गारंटी देने में असमर्थता व्यक्त की कि यह बाल रंगमंच कब तक औपचारिक रूप से चालू हो पाएगा। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना में कुछ विलंब है।

कैंटीन व्यवस्था की चरणबद्ध शुरुआत

कोरोना महामारी के दौरान बंद हुई नाट्यगृहों में कैंटीन व्यवस्था बहाल की जा रही है, जो दर्शकों और कलाकारों दोनों के लिए एक स्वागत योग्य कदम है। कामठे ने बताया बालगंधर्व रंगमंदिर व यशवंतराव चव्हाण थिएटर की कैंटीन फिर से शुरू हो चुकी हैं। लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे थिएटर की कैंटीन भी अगले महीने शुरू हो जाएगी, जिससे यहां आने वाले लोगों को जलपान की सुविधा मिल सकेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com