-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ambernath Shiv Mandir Project Affected People Protest Rehabilitation Demand
अंबरनाथ शिव मंदिर प्रोजेक्ट: पुनर्वास की मांग को लेकर नपा कार्यालय में धरना, कहा- पहले घर दो, फिर बुलडोजर चलाओ
- Written By: आकाश मसने
Ambernath Shiv Mandir Development: अंबरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर विकास परियोजना से प्रभावित 31 भूधारकों के पुनर्वास के लिए प्रहार जनशक्ति और शिवसेना ने नपा मुख्यालय में धरना दिया।

अंबरनाथ नगर परिषद के अधिकारियों से बात करते प्रदर्शनकारी (फोटो नवभारत)
Shiv Mandir Project Affected People Rehabilitation: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में स्थित विश्व प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण की योजना अब विवादों के घेरे में आती दिख रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के कारण विस्थापित हो रहे 31 भूधारकों के भविष्य को लेकर स्थानीय राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार की दोपहर अंबरनाथ नगर परिषद (नपा) मुख्यालय में उस समय भारी गहमागहमी देखने को मिली, जब विभिन्न दलों के नेतृत्व में प्रभावित परिवारों ने अपनी मांगों को लेकर उप-मुख्याधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
पुनर्वास के बिना तोड़फोड़ का विरोध
इस आंदोलन का नेतृत्व प्रहार जनशक्ति के जिलाध्यक्ष एडवोकेट स्वप्निल पाटिल, राष्ट्र कल्याण पार्टी के शैलेश तिवारी और शिवसेना (शिंदे गुट) के पोलके ने संयुक्त रूप से किया। आंदोलनकारियों का स्पष्ट कहना है कि प्रशासन विकास के नाम पर गरीबों के सिर से छत नहीं छीन सकता। उनकी मुख्य मांग है कि मंदिर विकास परियोजना से प्रभावित होने वाले सभी 31 भूधारकों को पहले आधिकारिक तौर पर ‘पात्र’ घोषित किया जाए। जब तक उनके स्थायी और अस्थायी पुनर्वास की पुख्ता व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या निष्कासन की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
प्रशासनिक आश्वासन और मध्यस्थता
धरने के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा, जिसे देखते हुए अंबरनाथ नगर परिषद के नगरसेवक प्रधान पाटील ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। उन्होंने आंदोलनकारियों और नपा अधिकारियों के बीच संवाद स्थापित कराया। चर्चा के दौरान नपा के इंजीनियर तडवी ने जानकारी दी कि इस मुद्दे की जटिलता को देखते हुए उल्हासनगर महानगरपालिका (UMC) और अंबरनाथ नगर परिषद के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में प्रभावितों के पुनर्वास के लिए कोई ठोस और सर्वमान्य समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
सचिन अहीर महायुति के समर्थन से निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के उपसभापति, उद्धव ठाकरे और MVA को बड़ा झटका
जुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र बजट 2026: बढ़ते कर्ज के बीच ‘लाडकी बहिन’ को मिलेगा और फंड? फडणवीस के पिटारे पर टिकी निगाहें
आंदोलनकारियों की चेतावनी
एडवोकेट स्वप्निल पाटिल और शैलेश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन केवल मौखिक आश्वासन न दे, बल्कि स्थायी पुनर्वास के संबंध में लिखित गारंटी प्रदान करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना उचित व्यवस्था के भूधारकों के घरों या संपत्तियों पर कार्रवाई की गई, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
प्राचीन शिव मंदिर का कायाकल्प अंबरनाथ के गौरव के लिए आवश्यक है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह विकास किसी की बेदखली की कीमत पर नहीं होना चाहिए। अब सबकी निगाहें प्रशासन और नगरपालिकाओं की आगामी संयुक्त बैठक पर टिकी हैं।
Ambernath shiv mandir project affected people protest rehabilitation demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














