असम में क्रैश हुआ IAF लड़ाकू विमान SU-30 MKI...एक फाइटर पायलट हुआ लापता! वायुसेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

IAF Fighter Plane: भारतीय रक्षा तंत्र को झटका देने वाली एक बड़ी ख़बर सामने आई है। IAF का फाइटर जेट सुखोई SU-30 MKI रडार से लापता हो गया है। कुछ रिपोर्ट्स में इसके क्रैश होने का दावा किया जा रहा है।
iaf su 30 mki fighter jet crashes in assam one pilot missing rescue operation underway
असम में क्रैश हुआ फाइटर जेट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

SU-30 MKI Crash: भारतीय रक्षा तंत्र को झटका देने वाली एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जेट सुखोई SU-30 MKI रडार से लापता हो गया है। भारतीय वायुसेना ने बताया कि सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुखोई SU-30 MKI असम के कार्बी आंगलोंग जिले के रोंगखेलान गांव के पास क्रैश हो गया है। गांव वालों ने बताया कि उन्होंने तेज धमाके जैसी आवाज सुनी है। हालांकि, वायुसेना की तरफ से अभी तक इस ख़बर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भारतीय वायुसेना ने क्या कुछ कहा?

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया है कि एयरक्राफ्ट आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क में था। अधिकारियों ने कहा कि और जानकारी का पता लगाया जा रहा है और एक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पोस्ट में लिखा है, “IAF Su-30 MKI के देर से आने की खबर है। एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में था। और जानकारी का पता लगाया जा रहा है। सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया है।”

IAF के लिए क्यों खास है Su-30 MKI

सुखोई-30 MKI इंडियन एयर फोर्स का सबसे पावरफ़ुल और भरोसेमंद मल्टी-रोल फाइटर जेट है। इसे रूस के सुखोई डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। IAF इस फाइटर जेट का खास तौर पर कस्टमाइज्ड वर्जन इस्तेमाल करता है। जिसमें MKI का मतलब मॉडर्नाइज़्ड, कमर्शियल और इंडियन है। यह एयरक्राफ्ट हवा से हवा और हवा से जमीन व समुद्री टारगेट पर हमला करने में काबिल है।

क्या है Su-30 MKI की खासियतें?

इस एयरक्राफ्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुपरमैन्युवरेबिलिटी, लंबी दूरी तक फाइट करने की क्षमता और पावरफुल ट्विन-इंजन डिजाइन हैं। इसके साथ ही सुखोई-30 MKI ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें भी ले जा सकता है, जिससे इसकी स्ट्राइक काबिलियत काफ़ी बढ़ जाती है।

सुखोई SU-30 MKI में मॉडर्न एवियोनिक्स, मल्टी-फंक्शन रडार, थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल और लंबी दूरी की फ्लाइट काबिलियत है। इस फाइटर एयरक्राफ्ट को इंडियन एयर फोर्स की रीढ़ माना जाता है और यह देश की एयर डिफ़ेंस और स्ट्रेटेजिक ताकत में अहम भूमिका निभाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com