-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Commissioner Dr Rajendra Bhosale On Cases Of Guillain Barre Syndrome
पुणे नगर निगम क्षेत्र में गुलियन-बैरे सिंड्रोम के 64 मरीज, डिप्टी सीएम ने जताई चिंता…किया बड़ा ऐलान
- Written By: प्रिया जैस
पुणे में बढ़ते गुलियन-बैरे सिंड्रोम को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। इस बीमारी से लड़ने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए है और गरीबों के लिए जो इसका इलाज करने में असक्षम है उनके लिए बड़ा ऐलान किया है।

पुणे नगर आयुक्त डॉ राजेंद्र भोसले (सौजन्य-एक्स)
पुणे: पुणे जिले में गुलियन-बैरे सिंड्रोम का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और घर-घर सर्वे कर रहा है क्योंकि इस सिंड्रोम का असर नवजात शिशु से लेकर 60 साल से अधिक के बुजुर्गों में भी देखा गया है।
पुणे जिले में गुलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामलों पर, पुणे नगर आयुक्त डॉ राजेंद्र भोसले ने इस सिंड्रोम के बारे में जानकारी दी। नगर आयुक्त ने बताया कि इस समय पुणे के नगर निगम क्षेत्र में गुलियन-बैरे सिंड्रोम के 64 मरीज पाए गए है। कुछ को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है लेकिन कुछ मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
जीबीएस सिंड्रोम पर बोले नगर आयुक्त डॉ राजेंद्र भोसले
पुणे नगर आयुक्त डॉ राजेंद्र भोसले ने कहा, “वर्तमान में, पुणे नगर निगम क्षेत्र में लगभग 64 मरीज हैं। इनमें से 13 वेंटिलेटर पर हैं…5 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। हम जीबीएस से प्रभावित मरीजों को मुफ्त इलाज देंगे। जो लोग गरीब हैं और इलाज का खर्च नहीं उठा सकते, उनके लिए हमारे पास एक योजना है।”
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
#WATCH | Maharashtra | On cases of Guillain-Barre Syndrome (GBS) reported in the Pune district, Dr Rajendra Bhosale, Pune Municipal Commissioner says, "At present, there are almost 64 patients in the Pune Municipal cooperation area. Out of that 13 are on ventilators…5 patients… pic.twitter.com/Wek8J8pFA7 — ANI (@ANI) January 27, 2025
इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र और भारत के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी और महाराष्ट्र के सभी पद्म पुरस्कार और राष्ट्रपति पदक विजेताओं को भी दी।
डिप्टी सीएम अजित पवार ने की घोषणा
इस दौरान अजित पवार ने पुणे में बढ़ रहे गुलियन-बैरे सिंड्रोम पर एक घोषणा भी की। पुणे जिले में गुलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामलों पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “गुलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के बारे में मुझे पता चला कि इस विशेष बीमारी का इलाज महंगा है, इसलिए मैंने जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और नागरिकों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने का फैसला किया।”
Pune | On cases of Guillain-Barre Syndrome (GBS) reported in the Pune district, Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar says, "About Guillain-Barre Syndrome (GBS) I got to know that treatment for this particular disease is costly therefore I had a meeting with officials of district… https://t.co/SUs1hETVpw pic.twitter.com/hcmSO7B6ky — ANI (@ANI) January 26, 2025
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने आगे कहा, “पिंपरी चिंचवाड़ जिले के प्रभावित लोगों का इलाज वाईसीएम अस्पताल में किया जाएगा। पुणे नगर निगम क्षेत्र के मरीजों का इलाज पुणे शहर के कमला नेहरू अस्पताल में किया जाएगा। नागरिकों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना सरकार की जिम्मेदारी है। मुझे पता चला है कि इस विशेष बीमारी के इलाज के लिए इंजेक्शन बहुत महंगे हैं इसलिए हमने आज ये दो फैसले लिए। मुंबई लौटने के बाद हम ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए आगे के फैसले लेंगे, जिनका इलाज पुणे में सरकारी ससून अस्पताल में मुफ्त में किया जा सकता है।”
Pune municipal commissioner dr rajendra bhosale on cases of guillain barre syndrome
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














