- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Mein Sarkari Zameen 33 Crore Mein Avaidh Bikri 26 Par Case
Pune में अब पशुपालन भूमि घोटाला, लगातार तीसरा बड़ा स्कैम, सस्पेंड महिला अधिकारी समेत 26 पर FIR दर्ज
Pune Land Scam: पुणे में पशुपालन विभाग की 15 एकड़ सरकारी जमीन को अवैध तौर पर 33 करोड़ में बेचने का बड़ा घोटाला उजागर। निलंबित महिला उप-पंजीयक समेत 26 पर FIR।
- Written By: प्रिया जैस

पुणे लैंड स्कैम (AI Generated photo)
Illegal Land Sale: पुणे जिले में राज्य पशुपालन विभाग के 15 एकड़ के भूखंड को नियमों का उल्लंघन करके बेचे जाने के आरोप में निलंबित एक महिला उप-पंजीयक सहित 26 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुणे शहर के पास पिंपरी चिंचवड़ के तथावड़े इलाके में स्थित यह जमीन गैर-हस्तांतरणीय के रूप में वर्गीकृत होने के बावजूद 33 करोड़ रुपये में बेच दी गई।
इससे पहले पंजीकरण महानिरीक्षक (आईजीआर) ने इस मामले में हवेली संख्या 17 की वरिष्ठ लिपिक और प्रभारी उप-पंजीयक (द्वितीय श्रेणी) विद्या शंकर बडे (सांगले) को निलंबित कर दिया था क्योंकि पंजीकरण और स्टांप के उप महानिरीक्षक एवं जिला रजिस्ट्रार की संयुक्त जांच में पाया गया था कि उन्होंने भूमि हस्तांतरण पर स्पष्ट प्रतिबंधों के बावजूद बिक्री विलेख (सेल डीड) पंजीकृत किया था।
पशुपालन के कब्जे में थी जमीन
पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के एक अधिकारी ने बताया यह जमीन 1945 से पशुपालन विभाग के कब्जे में थी। हालांकि, इस जमीन के एक हिस्से पर हेरम्भ गुपचुप नाम के व्यक्ति का नाम था जिनकी 1961 में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया, चूंकि जमीन के इस हिस्से पर गुपचुप के उत्तराधिकारियों के नाम नहीं थे, इसलिए तहसीलदार कार्यालय ने रिकॉर्ड को अद्यतन करते हुए कहा कि यह जमीन पशुपालन विभाग के कब्जे में है और सरकार की अनुमति के बिना इसे बेचा या खरीदा नहीं जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ने पूरे किए 54 साल, आज भी यात्रियों की पहली पसंद
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब मनमाने तरीके से नहीं हो सकेगा स्कूलों का स्थानांतरण
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project में बड़ी सफलता, विक्रोली में उतारा गया 350 टन का विशाल टीबीएम कटरहेड
महाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
स्पष्ट उल्लेख के बावजूद गुपचुप के उत्तराधिकारियों ने जमीन को दो लोगों को 33 करोड़ रुपये में बेच दिया और बडे की मदद से बिक्री विलेख तैयार किया जो अद्यतन रिकॉर्ड में पशुपालन विभाग को जमीन का वैध मालिक बताने वाले रिकॉर्ड की पुष्टि नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें – लॉजिस्टिक्स हब बनने की दिशा में नागपुर, CM ने किया XSIO औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स पार्क का भूमिपूजन
23 ने गुपचुप के वारिस होने का दावा
पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त सचिन हीरे ने बताया कि 26 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 23 ने गुपचुप के वारिस होने का दावा किया है जबकि अन्य दो लोगों ने जमीन खरीदी थी और बडे ने बिक्री विलेख में मदद की थी।
मुंढव-बोपोड़ी के बाद तीसरा स्कैम!
यह घटनाक्रम जिले के मुंधवा और बोपोडी में अलग-अलग जमीन लेनदेन में कथित अनियमितताओं के सामने आने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। मुंधवा मामले में दो प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं, जिसमें कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ से जुड़ी एक कंपनी शामिल है। आईजीआर मुंधवा भूमि सौदा मामले में एक उप-पंजीयक और बोपोडी भूमि सौदा मामले में एक तहसीलदार को पहले ही निलंबित कर चुका है।
Pune mein sarkari zameen 33 crore mein avaidh bikri 26 par case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ने पूरे किए 54 साल, आज भी यात्रियों की पहली पसंद
May 18, 2026 | 10:39 AMकेरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
May 18, 2026 | 10:37 AMलखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
May 18, 2026 | 10:35 AMसंभाजीनगर शहरवासियों के लिए जरूरी खबर: कई इलाकों में देर से पहुंचेगा पानी, पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी
May 18, 2026 | 10:34 AMबंगाल में दूसरी कैबिनेट बैठक आज, डीए भत्ते और कॉलेज-यूनिवर्सिटी में एडमिशन एजेंडे पर आ सकता है ऐतिहासिक फैसला
May 18, 2026 | 10:33 AMग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छुट्टियों में अब 12 दिन खुलेगी अदालत
May 18, 2026 | 10:33 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब मनमाने तरीके से नहीं हो सकेगा स्कूलों का स्थानांतरण
May 18, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












