- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Ice Cream Vendor Arrested For Harassing Minor Disabled Girl Mulshi
पुणे में आइसक्रीम खिलाने के बहाने की 14 साल की दिव्यांग बच्ची से छेड़छाड़, आइसक्रीम बेचता था आरोपी
Ice Cream Vendor Harassed Disabled Girl: पुणे के मुलशी तहसील में मानवता शर्मसार, एक आइसक्रीम बेचने वाले ने दिव्यांग किशोरी के साथ की गंदी हरकत। ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।
- Written By: गोरक्ष पोफली

आइसक्रीम विक्रेता की फोटो (एआई फोटो)
Pune Ice Cream Vendor Arrested: महाराष्ट्र के पुणे जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। पुणे के मुलशी तहसील के एक गांव में एक आइसक्रीम विक्रेता द्वारा 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं और मासूम बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह हृदयविदारक घटना 29 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे की है। आरोपी की पहचान पिंटू शिवकुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और फिलहाल मुलशी के सूस गांव में रह रहा था। आरोपी दुपहिया वाहन पर गांव-गांव जाकर आइसक्रीम बेचने का काम करता था।
घटना के दिन, आरोपी पीड़िता के घर के पास आइसक्रीम बेचने पहुँचा था। 14 वर्षीय पीड़िता अपनी छोटी चचेरी बहन के साथ आइसक्रीम लेने के लिए उसके पास गई थी। बच्ची की मासूमियत और उसकी स्थिति का फायदा उठाते हुए, आरोपी पिंटू ने आइसक्रीम देने के बहाने उसे अपने करीब खींचा और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
पुणे में ‘कोयता गैंग’ का आतंक! ऑटो ड्राइवर पर सरेआम खूनी हमला, एक के बाद एक 5 वार, देखें खौफनाक Video
Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में दिग्गजों का महाकुंभ, CM फडणवीस ने महाराष्ट्र के विकास पर किया मंथन
पुणे के कोंढवा में बच्चों का मामूली झगड़ा बना सांप्रदायिक तनाव; बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव
बच्ची की बहादुरी और ग्रामीणों की सतर्कता
आरोपी की इस घिनौनी हरकत से बच्ची बुरी तरह डर गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी घबरा गया और उसे छोड़ दिया। पीड़िता तुरंत वहां से भागकर अपने घर पहुँची और आपबीती अपने माता-पिता को सुनाई।
बेटी की बात सुनकर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। जैसे ही आरोपी को अहसास हुआ कि मामला बिगड़ गया है, उसने अपनी बाइक उठाकर वहां से भागने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क ग्रामीणों ने पीछा कर उसे इलाके में ही ढूंढ निकाला और पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर तुरंत पौड पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें: नसरापुर कांड में बड़ा अपडेट, आरोपी को आधी रात गांव ले गई पुणे पुलिस और फिर…
पुलिस की कार्रवाई और कानूनी प्रावधान
पौड पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पिंटू शिवकुमार के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो (POCSO) एक्ट 2012 की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।
फिलहाल, पौड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष गिरीगोसावी के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक समीर शेख इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस विकृत मानसिकता वाले अपराधी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
Pune ice cream vendor arrested for harassing minor disabled girl mulshi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














