- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Tension Increased In 2 Communities In Paud Village Pune Controversial Proposal On Namaz
Pune News: पुणे के पौड गांव में दो समुदायों के बीच बढ़ा तनाव, नमाज पर विवादित प्रस्ताव से मचा बवाल
Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में दो समुदायों में एक विवादित प्रस्ताव को लेकर तनाव बढ़ गया। पुणे के पौड गांव में स्थानीय ग्राम पंचायत ने नमाज को लेकर विवादित प्रस्ताव जारी किया, जिससे तनाव बढ़ गया।
- Written By: प्रिया जैस

पुणे पुलिस (कंसेप्ट फोटो, सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र में पुणे के पास पौड गांव में शुक्रवार को दो समुदायों में तनाव बढ़ने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्राम पंचायत में एक विवादास्पद प्रस्ताव पारित होने से दो गुटों में तनाव बढ़ गया। पौड गांव की स्थानीय ग्राम पंचायत ने एक विवादास्पद प्रस्ताव पारित किया है, जिससे मुस्लिम समुदाय में नाराजगी का माहौल है। ग्राम पंचायत ने गांव के बाहर के मुसलमानों को स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करने से पांबदी लगा दी है।
इस प्रस्ताव के पारित होने के कुछ देर बाद ही मुस्लिम समुदाय में नाराजगी का माहौल रहा। इसके बाद एक मुस्लिम युवक ने गांव में एक शिवलिंग को अपवित्र कर दिया। इस खबर के सामने आते ही स्थिति बिगड़ गई और दोनों समुदायों में तनाव बढ़ गया। इस घटना के बाद पौड गांव के लोग बड़ी संख्या में पौड पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और इसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। गांव वालों की भीड़ और तनाव को बढ़ता देख पुलिस ने एक्शन लेते हुए शिवलिंग को अपवित्र करने वाले आरोपी को हिरासत मे ले लिया। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस स्टेशन के बाहर किए गए घेराव को हटा दिया।
आरोपी को हिरासत में लिया
पौड पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। पौड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष गिरिगोसवी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रहे है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में आइसक्रीम खिलाने के बहाने की 14 साल की दिव्यांग बच्ची से छेड़छाड़, आइसक्रीम बेचता था आरोपी
नागपुर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी: बाजार में हड़कंप, कालाबाजारी की आशंका गहराई
Leopard Captured Sakoli: 5 वर्षीय बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, विर्शी क्षेत्र में दहशत खत्म
नागपुर सहित महाराष्ट्र में आपूर्ति विभाग के ज्यादातर पद खाली, गरीबों तक अनाज पहुंचने में संकट
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष गिरिगोसवी ने बताया कि गांव में उस समय तनाव फैल गया, जब स्थानीय ग्राम पंचायत ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक विवादास्पद प्रस्ताव पारित किया और गांव के बाहर के मुसलमानों को स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करने से रोक दिया। प्रस्ताव पारित होने के कुछ ही देर बाद ये आरोप लगाया गया कि गांव में नमाज अदा करने वाले मुस्लिमों को स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करने से रोका जा सकता है।
Tension increased in 2 communities in paud village pune controversial proposal on namaz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में आइसक्रीम खिलाने के बहाने की 14 साल की दिव्यांग बच्ची से छेड़छाड़, आइसक्रीम बेचता था आरोपी
May 06, 2026 | 03:29 PMIPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
May 06, 2026 | 03:29 PMसस्पेंड पुलिसकर्मी का ‘नशा’ उतरा, एसपी ऑफिस के बाहर कर रहा था ड्रामा; महिला ने चप्पलों से पीटा- देखें VIDEO
May 06, 2026 | 03:28 PMLeopard Captured Sakoli: 5 वर्षीय बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, विर्शी क्षेत्र में दहशत खत्म
May 06, 2026 | 03:09 PMनागपुर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी: बाजार में हड़कंप, कालाबाजारी की आशंका गहराई
May 06, 2026 | 03:09 PMबुरहानपुर में उद्योगपतियों से मिले सीएम मोहन यादव, कहा- हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है सरकार
May 06, 2026 | 02:56 PMनागपुर सहित महाराष्ट्र में आपूर्ति विभाग के ज्यादातर पद खाली, गरीबों तक अनाज पहुंचने में संकट
May 06, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM










