- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Porsche Car Accident Case Another Case Of Fraud Registered Against Accused Minor Father
पोर्श कार दुर्घटना मामला : आरोपी नाबालिग के पिता की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज
- Written By: किर्तेश ढोबले
पुणे के पोर्श कार दुर्घटना मामले में आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल और चार अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409 के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे के पोर्श कार दुर्घटना मामले में आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिग के पिता और चार अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409 और महाराष्ट्र स्वामित्व फ्लैट अधिनियम के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
यह मामला पुणे के हिंजेवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी कन्हेया थोरात ने बताया कि पिंपरी चिंचवाड़ के नैंसी ब्रह्मा रेजीडेंसी के निवासी विशाल अडसुल ने वाकड पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि नाबालिग के पिता ने आवासीय सोसायटी को खुली जगह आवंटित नहीं की थी और बिना सहमति के दो अतिरिक्त ‘विंग’ (इमारत) का भी निर्माण किया था।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि अडसुल की शिकायत के आधार पर नाबालिग का पिता और चार अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (आपराधिक विश्वासघात) के साथ-साथ महाराष्ट्र स्वामित्व फ्लैट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जेल से छूटते ही नोटों की माला पहन नाचते दिखे पुणे पोर्शे कांड के आरोपी, जश्न का Video देख भड़के लोग
पुणे पोर्शे केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! नाबालिग आरोपी के पिता को विशाल अग्रवाल को दी जमानत
पुणे पोर्श केस में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने विशाल अग्रवाल की जमानत याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब
पुणे पोर्श केस: सामने आया आरोपी डॉक्टर का एक और नया कांड, रूबी हॉल क्लीनिक में चला रहा था गोरखधंधा
Pune car accident case | Pimpri Chinchwad Police of Pune district have registered a separate case of cheating against the father of the minor accused and 4 others under IPC sections 409 (Criminal breach of trust by public servant, or by banker, merchant or agent) and 420… — ANI (@ANI) June 10, 2024
पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के अधिकारी ने कहा, ‘‘अडसुल की शिकायत के अनुसार, ब्रह्मा एसोसिएट्स ने परियोजना के लिए खुली जगह उपलब्ध नहीं कराई और कथित तौर पर योजनाओं में बदलाव करके तीन इमारतों को केवल एक खुला भूखंड दिया। कथित तौर पर सोसायटी की जमीन पर 11 मंजिला दो इमारतों का निर्माण करते समय सोसायटी की अनुमति भी नहीं ली गई।
इन मामलों में हैं जेल में
जानकारी के लिए बता दें कि पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को एक नाबालिग ने कथित तौर पर अपनी पोर्श कार से मोटरसाइकिल से जा रहे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने दावा किया कि वह नशे की हालत में कार चला रहा था। आरोपी किशोर रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल का बेटा है। नाबालिग के पिता, दादा और मां तथा कुछ अन्य लोग इस घटना से संबंधित मामलों में जेल में हैं।
पुलिस के अनुसार, कार दुर्घटना मामले में गिरफ्तार होने के बाद, नाबालिग के पिता और दादा पर 41 वर्षीय एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने तथा एक रियल एस्टेट एजेंसी के मालिक के साथ धोखाधड़ी से संबंधित दो अलग-अलग मामलों में मामला दर्ज किया गया है। जबकि नाबालिग का पिता पोर्श दुर्घटना मामले की जांच के तहत ब्लड सैंपल की अदला-बदली में कथित संलिप्तता के कारण पुलिस हिरासत में है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Porsche car accident case another case of fraud registered against accused minor father
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में कांग्रेस को संजीवनी, 36 साल बाद खत्म हुआ दफ्तर विहीन’ होने का दंश; जीतू पटवारी ने किया भूमिपूजन
May 27, 2026 | 04:08 PMRakhi Sawant Emotional Video: ‘घर श्मशान घाट जैसा लगता है’, अपने दुख में टूट गई राखी, भारती सिंह के छलके आंसू
May 27, 2026 | 04:07 PMNautapa 2026: नौतपा में क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन, जानिए स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कारण
May 27, 2026 | 04:05 PMई-गवर्नेंस पर जोर, नासिक मनपा सख्त; शिकायतों पर 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश
May 27, 2026 | 04:05 PMअजित पवार प्लेन हादसे को 4 महीने पूरे! रोहित पवार ने फडणवीस सरकार पर उठाए सवाल, बोले- CID भी निकम्मी
May 27, 2026 | 04:03 PMकेरल में ED अधिकारियों पर जानलेवा हमला, पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर रेड करने गई थी टीम; देखें यह वीडियो
May 27, 2026 | 03:59 PMनासिक में हैरान करने वाली वारदात, खाना पसंद नहीं आया तो पत्नी पर फेंकी गर्म कढ़ी; आरोप पर केस दर्ज
May 27, 2026 | 03:58 PMवीडियो गैलरी

Trump के किस बयान पर फंस गए रुबियो, अब मचा बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














