-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pimpri Chinchwad Police Action Against Criminals Released On Bail
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस का “छूटते ही पकड़ो” फॉर्मूला, जमानत पर छूटे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई
- Written By: सोनाली चावरे
Pune News: गंभीर अपराधों में जमानत पर छूटे आरोपियों पर पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने “छूटते ही पकड़ो” फॉर्मूला अपनाया है। 7 माह में 338 में से 315 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई अभियान (pic credit; social media)
Maharashtra News: गंभीर अपराधों के आरोपी अक्सर कानूनी खामियों का फायदा उठाकर जमानत पर जेल से बाहर आ जाते हैं और दोबारा आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो जाते हैं। इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने अब “छूटते ही पकड़ो” फॉर्मूला लागू किया है।
पिछले सात महीनों में शहर में गंभीर अपराधों के 338 आरोपी जमानत पर रिहा हुए। इनमें से 315 आरोपियों को तुरंत थाने में लाकर उनके खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अदालत में सरकारी वकील आरोपी की पृष्ठभूमि बताते हुए जमानत रद्द करवाने का प्रयास करते हैं। इसके बावजूद अगर आरोपी को जमानत मिल जाती है, तो जेल से बाहर आते ही उस पर पुलिस का शिकंजा कस दिया जाता है।
जमानत के बाद सीधे थाने में पेशी
आमतौर पर आरोपी जेल से छूटने के बाद जश्न मनाते हैं, लेकिन अब उन्हें थाने में बुलाकर निवारक कार्रवाई की जाती है। इस सख्ती से उनकी हेकड़ी कम होती है और अपराधियों की मानसिकता पर लगाम लगती दिख रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Mumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
Maharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि
इसे भी पढ़ें- मनपा चुनाव पर सस्पेंस: गठबंधन या अकेले मैदान में उतरेंगी पार्टियां, असमंजस बरकरार
निगरानी और जवाबदेही
हर जमानत पर छूटे आरोपी का रिकॉर्ड तैयार किया जाता है और उनकी गतिविधियों पर गुप्त टीमें लगातार नजर रखती हैं। इनकी रिपोर्ट हर पंद्रह दिन में पुलिस आयुक्त कार्यालय को सौंपी जाती है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। पुलिस आरोपी और उसके परिवार को बुलाकर सामाजिक दबाव भी बनाती है। कई मामलों में अपराधी कुछ समय के लिए अनुशासित रहते हैं, लेकिन यह सवाल अभी भी बरकरार है कि क्या वे स्थायी रूप से सुधरते हैं। पुलिस का मानना है कि अपराधियों की मानसिकता बदलने के लिए काउंसलिंग भी उतनी ही जरूरी है।
नागरिकों को मिल रहा भरोसा
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त शिवाजी पवार ने कहा, “जमानत मिलने का मतलब यह नहीं है कि आरोपी आजाद हो गया। उनकी हर हरकत पर नजर रखी जा रही है और बार-बार अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।” शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। लेकिन इस नई रणनीति से अपराधियों में डर पैदा हुआ है और नागरिकों को भी राहत महसूस हो रही है।
Pimpri chinchwad police action against criminals released on bail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही मैकडॉनल्ड्स में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल
Jul 26, 2026 | 07:19 PMएग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड कमेटी…पेपर लीक पर PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 07:19 PM‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM













