-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Mumbai Pune Expressway Wrong Side Driving Somatane Toll Evasion Accident Risk
पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ा खतरा, टोल बचाने के लिए उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन
- Written By: रूपम सिंह
Pune Expressway: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमाटणे टोल बचाने के लिए चालकों द्वारा 'नो-एंट्री' से उल्टी दिशा में वाहन ले जाने और बिना नंबर प्लेट के दौड़ते टिप्परों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे टोल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Mumbai Expressway Somatane Toll Plaza News: यशवंतराव चव्हाण पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उसें टोल नाका स्थानांतरित होने के बाद से मावल तहसील के उसें और सोमाटणे एग्जिट लेन से विपरीत दिशा में वाहनों के घुसने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। सोमाटणे टोल नाके का टैक्स बचाने के लिए कई चालक इस अवैध शॉर्टकट का उपयोग कर रहे हैं। अब भारी टिप्परों ने भी इसी मार्ग से उल्टी दिशा में प्रवेश करना शुरू कर दिया है।
मावल क्षेत्र से पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ जाने वाले वाहन चालक किवले, मामुर्डी और रावेत की तरफ जाने के लिए नो-एंट्री का सहारा ले रहे हैं, जिससे हाईवे पर भीषण दुर्घटना का गंभीर संकट पैदा हो गया है।
इस जानलेवा लापरवाही को लेकर आईआरबी सोमाटणे टोल प्लाजा के प्रबंधन और महामार्ग पुलिस के अधिकारियों ने अपनी चिंता व्यक्त की है। उनका मानना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहनों की वजह से एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले आम नागरिकों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हाईव के सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
महाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
सड़कों पर उड़ती धूल और बिना ढकी निर्माण सामग्री की समस्या
मावल के मंगरुल और आंबले से गिट्टी व क्रश सैंड लेकर पिंपरी-चिंचवड़, रावेत और ताथवडे जाने वाले अधिकांश टिप्पर ओवरलोड होते हैं। इन पर तिरपाल न होने से सड़कों पर निर्माण सामग्री गिरती है और धूल उड़ती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों की आंखों में कचरा जाता है और एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
सीसीटीवी कैमरों से वाहन की पहचान करना असंभव
अधिकाश टिप्परों पर या तो नंबर प्लेट नहीं होती या उन्हें जानबूझकर काले रंग से ढक दिया जाता है। नंबर प्लेट धुंधली या छिपी होने के कारण सीसीटीवी कैमरों से वाहन की पहचान करना असंभव हो जाता है। यही वजह है कि दुर्घटना या नियम उल्लंघन के बाद पुलिस और प्रशासन को वाहन मालिकों पर कानूनी मामला दर्ज करने और जुर्माना लगाने में भारी कठिनाई हो रही है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई के शिरोडकर मार्केट पुनर्विकास को मिली रफ्तार, BMC ने 298 करोड़ रुपय के प्रोजेक्ट के लिए चुना नया ठेकेदार
सख्त कार्रवाई की आवश्यकता
एक्सप्रेसवे के नागरिक और जिम्मेदार चालक अब प्रशासन से गुहार लगा रहे है। आम जनता की मांग है कि महामार्ग पुलिस, तलेगाव दाभाडे यातायात विभाग और आईआरबी कंपनी मिलकर संयुक्त विशेष अभियान चलाएं।
स्टोन क्रशर मालिकों ने थाने में की शिकायत
कोविड-19 के बाद स्थानीय स्टोन क्रशर मालिकों ने अपने वाहन कम कर दिए हैं, जिससे परिवहन बाहरी ट्रांसपोर्टरों पर निर्भर है। चालकों को तिरपाल ढकने के निर्देश दिए गए, पर वे पालन नहीं करते। इस अनुशासनहीनता के खिलाफ मालिकों ने तलेगाव एमआईडीसी और वडगाव पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Mumbai pune expressway wrong side driving somatane toll evasion accident risk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM













