-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sonali Kulkarni Reveals She Was Jealous Of Tabu National Award
‘तब्बू से मुझे बहुत जलन होती थी’, नेशनल अवॉर्ड न मिलने का दर्द छलका, सोनाली कुलकर्णी ने सुनाया पुराना किस्सा
- Written By: सोनाली झा
Sonali Kulkarni Story: सोनाली कुलकर्णी ने खुलासा किया कि 1997 में नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर उन्हें तब्बू से काफी जलन होती थी। उन्हें लगता था कि 'माचिस' के लिए तब्बू को रिश्तों की वजह से सम्मान मिला।

तब्बू और सोनाली कुलकर्णी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Sonali Kulkarni Jealous Of Tabu: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने अपने करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें अभिनेत्री तब्बू से काफी जलन होती थी। इसकी वजह थी नेशनल फिल्म अवॉर्ड, जिसे पाने का सपना वह लंबे समय से देख रही थीं।
सोनाली ने बताया कि साल 1997 में उन्होंने निर्देशक अमोल पालेकर की ट्रांसजेंडर विषय पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म समीक्षकों द्वारा काफी सराही गई थी और उन्हें पूरा भरोसा था कि इस प्रदर्शन के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और उस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म ‘माचिस’ के लिए तब्बू को मिला।
सोनाली कुलकर्णी ने कही ये बात
एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं और लगातार उनकी फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों में सम्मान मिल रहा था, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उन्हें वह पहचान नहीं मिल पा रही थी जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा इच्छा थी। सोनाली ने इंटरव्यू में कहा कि जो भी उस दौरान अवॉर्ड जीत रहा था, उससे मुझे जलन होती थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘गोविंदा के कई अफेयर थे’, सुनीता आहूजा के खुलासों ने मचाई हलचल, बोलीं- प्यार में सब कुछ सहना पड़ता है
Rani Friendship Story: दोस्ती से दूरियों तक…ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी के रिश्ते की अनसुनी कहानी
एसएस राजामौली ने ‘वाराणसी’ को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘बाहुबली’ की तरह नहीं बनेगा दूसरा पार्ट
जैस्मिन संग शादी की चर्चा पर अली गोनी का फूटा गुस्सा, बोले- ‘रिश्तेदारों से ज्यादा इंस्टाग्राम वाले पीछे पड़े
सोनाली कुलकर्णी को हुई थी निराशा
सोनाली ने आगे कहा कि हर साल मेरी फिल्में नेशनल अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में चुनी जाती थीं, लेकिन मुझे सिर्फ निराशा मिलती थी। मुझे हर हाल में नेशनल अवॉर्ड चाहिए था। बाकी अवॉर्ड मिल रहे थे, लेकिन जिस चीज की सबसे ज्यादा चाह होती है, वही नहीं मिलती। सोनाली ने कहा कि मैं तब्बू से बहुत जलन करती थी। मुझे लगता था कि वह फिल्म इंडस्ट्री से हैं और शबाना आजमी जैसी बड़ी कलाकार उनकी रिश्तेदार हैं, इसलिए उन्हें अवॉर्ड मिला होगा।
इस ने बदल दी सोनाली कुलकर्णी की सोच
हालांकि, जब उन्होंने बाद में ‘माचिस’ देखी तो उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। सोनाली ने माना कि फिल्म में तब्बू की सहज और प्रभावशाली एक्टिंग देखकर उन्हें एहसास हुआ कि यह सम्मान पूरी तरह उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से मिला था। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद उन्होंने तब्बू की ‘अस्तित्व’ और ‘चांदनी बार’ जैसी फिल्में भी देखीं। हर फिल्म के साथ उनके मन में तब्बू के लिए सम्मान बढ़ता गया।
Sonali kulkarni reveals she was jealous of tabu national award
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘तब्बू से मुझे बहुत जलन होती थी’, नेशनल अवॉर्ड न मिलने का दर्द छलका, सोनाली कुलकर्णी ने सुनाया पुराना किस्सा
Jun 28, 2026 | 04:59 PMकल्याण देह व्यापार केस में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार महिला निकली वकील, दो पीड़ित महिलाएं कराई गईं मुक्त
Jun 28, 2026 | 04:52 PMछत्रपति संभाजीनगर: जलापूर्ति परियोजना बनी मुसीबत? सड़कें खोदीं, मरम्मत अधूरी! वाहन चालकों का सफर हुआ मुश्किल
Jun 28, 2026 | 04:51 PMममता के करीबियों को चुन-चुनकर बनाया जा रहा निशाना, BJP पर कुणाल घोष का बड़ा आरोप; बोले- बागियों पर सरकार खामोश
Jun 28, 2026 | 04:44 PMछत्रपति संभाजीनगर के 174 होटल बिना फायर NOC, अब होगी सीलिंग की कार्रवाई; नियमों के उल्लंघन में मनपा सख्त
Jun 28, 2026 | 04:42 PMमुंबई: मध्य रेल के गैर-किराया आय में 16.78% की बढ़ोतरी होने से हुई 20.48 करोड़ की कमाई
Jun 28, 2026 | 04:39 PM6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर बिहार-हरियाणा के आरोपी; महाराष्ट्र का कोई बड़ा नाम है TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड?
Jun 28, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














