Alliance Reality Show: क्या पहले ही हफ्ते में शो छोड़ देंगे सोहेल खान, 'अलायंस' शो को लेकर एक्टर का खुलासा

The Alliance Sohail Khan: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान नए रियलिटी शो 'अलायंस' के साथ ओटीटी पर कदम रख रहे हैं, लेकिन अपनी सादगी के कारण उन्हें पहले ही हफ्ते बाहर होने का डर सता रहा है।
Sohail Khan The Alliance Show
सोहेल खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sohail Khan Alliance Reality Show: जोड़-तोड़ और रणनीतियों से भरे 'अलायंस' शो पर अब बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान एक बिल्कुल नए अंदाज में एंट्री करने जा रहे हैं। वह जल्द ही शुरू होने वाले अनोखे रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आएंगे। हालांकि, कैमरे के सामने आने से पहले ही सोहेल खान ने अपनी एक ऐसी कमजोरी का खुलकर जिक्र किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

सोहेल खान ने इस बात की गहरी चिंता सता रही है कि वह शायद इस खेल में ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएंगे और पहले ही हफ्ते इस सफर से दूर हो सकते हैं। उनका कहना है कि वह रियल लाइफ में बहुत ज्यादा सोच-विचार कर कदम नहीं उठाते हैं। उनका मन जिस बात को सही मानता है, वह उसी रास्ते पर आगे बढ़ जाते हैं।

सीधे रास्ते पर चलने की आदत बनेगी मुसीबत ?

खेल की रणनीतियों को सोहेल खान ने साफ किया कि उन्हें झूठ बोलना, दूसरों के साथ चालाकी करना या अपने निजी फायदे के लिए किसी का इस्तेमाल करना बिल्कुल नहीं आता है।

सोहेल का मानना है कि वह बेहद सीधे और ईमानदारी भरे तरीकों से ही आगे बढ़ना पसंद करते हैं। इसी वजह से उन्हें लगता है कि कोई भी खिलाड़ी उन्हें आसानी से अपने रास्ते से हटा सकता है और वह शो के शुरुआती हफ्ते में ही बाहर हो सकते हैं।

दूसरे शोज से पूरी तरह अलग है 'अलायंस'

जब सोहेल खान के पास 'अलायंस' का ऑफर आया, तो उन्होंने शो को समझने के बाद ही अपनी सहमति दी। यह शो पारंपरिक रियलिटी शो के ढर्रे पर नहीं चलता है, जहां केवल शारीरिक या मानसिक टास्क जीतकर आगे बढ़ा जा सकता है।

'अलायंस' की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यहां आपको दूसरे लोगों के साथ मिलकर चलना होगा, आपसी तालमेल बिठाना होगा और भरोसेमंद साथी तलाशने होंगे। हर दिन बदलने वाली परिस्थितियों के साथ खुद को ढालना इस खेल की पहली शर्त है।

बता दें कि कुणाल खेमू इस रियलिटी शो 'अलायंस' को बतौर होस्ट कर रहे हैं। प्राइम वीडियो अपने दर्शकों के लिए एक ऐसा खेल आ गया गया है, जहां हर कदम पर दोस्ती की परिभाषा बदलेगी और वफादारी की कसौटी पर इंसानियत को परखा जाएगा।

बड़े पर्दे पर भी दिखेगा कुणाल खेमू का जलवा

सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कुणाल खेमू जल्द ही बड़ा धमाका करने वाले हैं। रियलिटी शो की होस्टिंग के साथ-साथ कुणाल खेमू अपनी आने वाली फिल्म ‘वाइब’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

इस हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म में वह बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को खुद कुणाल खेमू और चिराग निहलानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com