- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ias Tukaram Mundhe Mother Asarabai Passed Away Funeral At Beed
IAS तुकाराम मुंढे को मातृशोक, 100 वर्ष की आयु में मां आसराबाई का निधन, बीड में होगा अंतिम संस्कार
IAS Tukaram Mundhe Mother Passed Away: कड़क मिजाज IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे की माता आसराबाई मुंढे का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अंतिम संस्कार कल सुबह बीड जिले के ताडसोना गांव में किया जाएगा।
- Written By: आकाश मसने

IAS तुकाराम मुंढे व उनका परिवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Asarabai Mundhe Death: महाराष्ट्र कैडर के बेहद चर्चित और अनुशासित IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे की माता आसराबाई हरिभाऊ मुंढे का लंबी उम्र के बाद निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने पुणे में अंतिम सांस ली। वह लगभग 100 वर्ष की थीं। जिस समय यह दुखद समाचार मिला, तुकाराम मुंढे सरकारी काम के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में थे। खबर मिलते ही वे तुरंत पुणे के लिए रवाना हो गए हैं।
कल होगा अंतिम संस्कार
आसराबाई का पार्थिव शरीर पुणे से उनके पैतृक गांव जिला बीड जिले के ताडसोना ले जाया जाएगा। परिजनों के अनुसार, कल यानी 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे उनके मूल निवास स्थान पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इस दुखद घड़ी में प्रशासनिक गलियारे और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
कौन हैं तुकाराम मुंढे?
तुकाराम मुंढे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2005 बैच के अधिकारी हैं। महाराष्ट्र में उन्हें ‘सिंघम’ और ‘संकटमोचक’ अधिकारी के रूप में जाना जाता है। अपनी बेबाक कार्यशैली, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और नियमों के सख्त पालन के कारण वे हमेशा चर्चा में रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मांगे 100 मिले 500, मांगे 400 तो निकले 2000! वसई के ATM में आया खजाना उगलने वाला फॉल्ट, पैसे लूटने उमड़ी भीड़
समुद्र के नीचे से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन; 3000 टन की महाकाय TBM ने संभाला मोर्चा, जानें तकनीक
LPG पर चल थी बाइक, डिक्की में मिला 3 किलो का सिलेंडर, जानलेवा जुगाड़ देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
यह भी पढ़ें:- Ladki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?
21 साल का करियर और 24 तबादले
मुंढे का करियर जितना प्रभावशाली रहा है, उतना ही विवादों और तबादलों से भरा भी। पिछले 21 वर्षों में उनका 24 बार तबादला हो चुका है। हाल ही में उन्हें दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव पद से हटाकर मंत्रालय में प्रधान सचिव (आपत्ती व्यवस्थापन, राहत व पुनर्वास) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने सोलापुर, नवी मुंबई, नासिक और नागपुर जैसे शहरों में नगर निगम आयुक्त और जिलाधिकारी के रूप में काम करते हुए अपनी अमिट छाप छोड़ी है। चाहे अतिक्रमण हटाना हो या सरकारी दफ्तरों में अनुशासन लाना, मुंढे ने कभी किसी राजनीतिक दबाव के आगे घुटने नहीं टेके।
Ias tukaram mundhe mother asarabai passed away funeral at beed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मांगे 100 मिले 500, मांगे 400 तो निकले 2000! वसई के ATM में आया खजाना उगलने वाला फॉल्ट, पैसे लूटने उमड़ी भीड़
May 17, 2026 | 07:37 PMIPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
May 17, 2026 | 07:23 PMशाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
May 17, 2026 | 07:23 PMसमुद्र के नीचे से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन; 3000 टन की महाकाय TBM ने संभाला मोर्चा, जानें तकनीक
May 17, 2026 | 07:19 PMLPG पर चल थी बाइक, डिक्की में मिला 3 किलो का सिलेंडर, जानलेवा जुगाड़ देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
May 17, 2026 | 06:58 PMचलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
May 17, 2026 | 06:57 PMजबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें
May 17, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM











