- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Housing Society Lift Accident Pune 7 Year Old Boy Death Singhgad Road
लिफ्ट के दो दरवाजों के बीच फंसा 7 साल का मासूम, पुणे में दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दर्दनाक मौत
Pune Lift Accident: पुणे के सिंहगढ़ रोड पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां लिफ्ट के दो दरवाजों के बीच फंसने से 7 वर्षीय मासूम शिवांश की दर्दनाक मौत हो गई।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Pune Lift Accident Child Death: महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके में एक लिफ्ट में फंस जाने से 7 साल के मासूम की मौत हो गई। जिस इमारत में यह दुखद हादसा हुआ, वह लगभग 25 साल पुरानी थी। लिफ्ट के लकड़ी के दरवाजे और उसकी जालीदार ग्रिल के बीच फंस जाने से बच्चे की जान चली गई। पुलिस ने बच्चे की पहचान शिवांश धुत के रूप में की है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद हादसा पुणे के सिंहगढ़ रोड पर स्थित निंबाजीनगर के रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में हुआ। 7 साल के शिवांश शैलेश धुत की खेलते समय लिफ्ट में फंस जाने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे हुई, जिससे पूरी हाउसिंग सोसाइटी में शोक का माहौल छा गया।
कहा जा रहा है कि शिवांश खेलते-खेलते लिफ्ट में चला गया था। उसने लिफ्ट के बटन दबा दिए, जिससे लिफ्ट चलने लगी। जब काफी देर तक शिवांश दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों और सोसाइटी के लोग चिंतित हो गए और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर यूनिवर्सिटी पर भाजयुमो का मोर्चा, विद्यार्थियों की समस्याओं पर भाजयुमो आक्रामक; 48 घंटे का अल्टीमेटम
NEET पेपर लीक पर नागपुर में अमित ठाकरे का हमला, बोले- दोषियों को कड़ी सजा दो; 15-20 लाख में बिके पेपर
Mission 100 Days का असर, नागपुर में अतिक्रमणकारियों पर सख्ती; अब सीधे होगा फौजदारी केस
मुंबई: कुर्ला और दादर स्टेशन पर दो नाबालिगों से छेड़छाड़, यात्रियों ने दबोचा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
लिफ्ट के दोनों दरवाजों में फंसा मिला बच्चा
तलाशी के दौरान, शिवांश लिफ्ट के अंदरूनी और बाहरी दरवाजों के बीच फंसा हुआ मिला। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गई। घटना की खबर मिलते ही, सोसायटी की लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया। दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें:- NEET के बाद MH-CET परीक्षा में गड़बड़झाला! 12वीं में 39% लाने वाले छात्रों को 100 पर्सेंटाइल कैसे?
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विनय पाटनकर ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे 7 साल के शिवांश शैलेश धुत की लिफ्ट के दो दरवाजों के बीच फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी सामने नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि लिफ्ट के रखरखाव की जिम्मेदारी हाउसिंग सोसाइटी की थी। फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
Housing society lift accident pune 7 year old boy death singhgad road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लिफ्ट के दो दरवाजों के बीच फंसा 7 साल का मासूम, पुणे में दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दर्दनाक मौत
May 20, 2026 | 03:48 PMनागपुर यूनिवर्सिटी पर भाजयुमो का मोर्चा, विद्यार्थियों की समस्याओं पर भाजयुमो आक्रामक; 48 घंटे का अल्टीमेटम
May 20, 2026 | 03:47 PMNEET पेपर लीक पर नागपुर में अमित ठाकरे का हमला, बोले- दोषियों को कड़ी सजा दो; 15-20 लाख में बिके पेपर
May 20, 2026 | 03:39 PMMission 100 Days का असर, नागपुर में अतिक्रमणकारियों पर सख्ती; अब सीधे होगा फौजदारी केस
May 20, 2026 | 03:30 PMमुंबई: कुर्ला और दादर स्टेशन पर दो नाबालिगों से छेड़छाड़, यात्रियों ने दबोचा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
May 20, 2026 | 03:29 PMसरबजीत की बहन दलबीर कौर को याद कर भावुक हुए Randeep Hooda, बोले- यह किरदार हमेशा खास रहेगा
May 20, 2026 | 03:23 PMट्विशा शर्मा केस: कांग्रेस ने उठाई CBI जांच की मांग, नेता विपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार दिखाए संवेदनशीलता
May 20, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM










