

Nagpur University BJYM Protest: नागपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय पर मोर्चा निकाला गया। यह आंदोलन विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक और प्रशासनिक अव्यवस्था को दूर करने तथा विद्यार्थियों की लंबित समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग को लेकर किया गया।
भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन करारे के नेतृत्व तथा भाजपा महामंत्री श्रीकांत आगलावे, रितेश गावंडे और सीनेट सदस्य विष्णु चांगदे की उपस्थिति में मोचों निकाला गया। बढ़ते तनाव के मद्देनजर विवि द्वारा पुलिस बुलाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाकर अंबाझरी पुलिस थाने ले जाया गया।
इसके बाद युवा मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने उपकुलपति से मुलाकात कर 20 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान युवा मोचों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि 48 घंटे के भीतर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जाए, ज्ञापन में कहा गया कि 4 जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विद्यार्थियों को केंद्र में रखकर युवा मोर्चा ने कई महत्वपूर्ण मांगें प्रशासन के सामने रखों। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कूलर और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए, परीक्षाओं की समय-सारणी कम से कम एक माह पहले घोषित किया जाए तथा प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले विद्यार्थियों तक पहुंचाए जाएं।
ऑनलाइन परिणाम और महाविद्यालयों की मार्कशीट में दिखाई देने वाले अलग-अलग परिणामों की विसंगतियों को दूर कर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। यदि किसी विद्यार्थी का परिणाम 'विवहेल्ड दिखाया जाता है तो उसी दिन टी आर, बुक संबंधित महाविद्यालयों को भेजी जाए, ताकि विद्यार्थी अपने परिणाम की पुष्टि कर सके, प्रवेश पत्र के रोल नंबर पर दूसरे विद्यार्थी का नाम दिखाई देने जैसी गंभीर तकनीकी त्रुटियों को तुरंत सुधारा जाए।
इस पर उपकुलपति ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया, आंदोलन में रितेश पाहे। निषन अरखेल अथर्व त्रिवेदी, नागेश साठवणे, प्रशंसा भोयर, शंतनू झाडे, शशांक समुद्र, समर्थ रागीट, विक्की पाहे, हर्षल वाडेकर, अक्षय शमां, उदय मिश्रा, गोंविदा काटेकर, पिकेका पटले, सनी झोडे प्रज्वल मंगर, योगिता बुरहे आदि ने हिस्सा लिया।