मुंबई: कुर्ला और दादर स्टेशन पर दो नाबालिगों से छेड़छाड़, यात्रियों ने दबोचा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Local Train: मुंबई के कुर्ला और दादर रेलवे स्टेशनों पर दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले आए सामने। जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे में दबोचा।
Two minor girls were molested at Mumbai's Kurla and Dadar stations. GRP acted swiftly to arrest both the accused, including a 50-year-old man, within 24 hours.
नाबालिगों से छेड़छाड़ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai Local Train Crime News: मुंबई लोकल ट्रेनों और स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा के दावों के बावजूद महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामलों में, लाइफलाइन कहे जाने वाले रेल नेटवर्क के दो प्रमुख स्टेशनों कुर्ला और दादर पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची, जबकि दूसरी घटना में एक कॉलेज छात्रा को निशाना बनाया गया।

हालांकि, मुस्तैद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों ही मामलों के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया और उन्हें सत्र न्यायालय में पेश किया है। पहली खौफनाक वारदात कुर्ला रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब 3 बजे घटित हुई। नवी मुंबई से आया एक परिवार कुर्ला स्टेशन पर मुंब्रा जाने के लिए ट्रेन बदलने का इंतजार कर रहा था।

यात्रियों ने की धुनाई

गुस्से में आए यात्रियों ने पुलिस के हवाले करने से पहले आरोपी की जमकर धुनाई भी की। मुंबई पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है, लेकिन मुंबई में फिलहाल वो घाटकोपर में रहकर छोटे-मोटे काम करता है।

जीआरपी ने मुजीबुल खलील शेख के खिलाफ कड़े पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस दूसरी घटना के आरोपी से भी कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

50 वर्षीय ने किया बच्ची का यौन उत्पीड़न

इसी दौरान, प्लेटफार्म के पास स्थित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की सीढ़ियों पर 10 वर्षीय बच्ची अकेली खेल रही थी। जबकि उसकी मां और मौसी कुछ ही दूरी पर थीं। सूनापन देख आरोपी मुजीबुल खलील शेख (50) बच्ची के पास पहुंचा और उसका यौन उत्पीड़न करने लगा।

मासूम बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत शोर मचाया और दौड़कर अपनी मां के पास पहुंच गई। बच्ची को घबराया देखकर और आरोपी को सीढ़ियों से भागते हुए पाकर मां ने तुरंत उसका पीछा करना शुरू कर दिया। मां की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे अन्य यात्री भी मदद के लिए दौड़े और भाग रहे आरोपी को दबोच लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com