NEET के बाद MH-CET परीक्षा में गड़बड़झाला! 12वीं में 39% लाने वाले छात्रों को 100 पर्सेंटाइल कैसे?

MH CET Result Scam: NEET विवाद के बीच महाराष्ट्र की MH-CET परीक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने डेटा जारी कर पूछा- बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र टॉपर कैसे बने?
MH CET Result Scam
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Updated on

MH CET Result Scam Controversy: देश में पहले से ही NEET पेपर लीक को लेकर पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है और छात्रों व अभिभावकों में भारी आक्रोश है। इसी बीच अब महाराष्ट्र की MH-CET (महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा को लेकर भी एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सचिन सावंत ने राज्य सरकार और परीक्षा तंत्र पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सावंत ने कुछ छात्रों के हैरान करने वाले आंकड़े पेश किए, जिससे पूरी परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

NEET पेपर लीक घोटाले से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। NTA की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे है। इस बीच महाराष्ट्र में MH-CET परीक्षा को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जिन छात्रों को 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेहद कम अंक हासिल किए थे उनको MH-CET में 100 परसेंटाइल मिले है। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है।

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने उठाए गंभीर सवाल कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने राज्य सरकार और परीक्षा तंत्र को निशाने पर लिया है। सावंत ने सवाल पूछते हुए कहा कि जिन छात्रों ने अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेहद कम अंक हासिल किए थे, वे MH-CET में 100 परसेंटाइल कैसे प्राप्त कर पाए। मुंबई में मीडिया से बात करते हुए, सावंत ने कई छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों से संबंधित विशिष्ट आंकड़े प्रस्तुत किए।

39% अंक लाने वाले छात्र के लिए 100 परसेंटाइल

MH-CET परीक्षा का सिलेबस 11वीं और 12वीं कक्षा पर आधारित है। हैरानी की बात यह है कि 22 छात्रों को अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में बमुश्किल पास होने लायक अंक हासिल किए थे उन्होंने MH-CET में पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं।

  • केस 1: एक छात्र जिसे 10वीं में महज 37% मार्क्स मिले थे, उसे MH-CET में 99.971 पर्सेंटाइल मिले।
  • केस 2: 12वीं में 51% अंक पाने वाले दो छात्रों और 45% व 39% अंक पाने वाले छात्रों ने CET में परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
  • केस 3: इसी तरह, 45% अंक लाने वाले एक छात्र और सिर्फ़ 39% अंक लाने वाले एक अन्य छात्र ने भी 100 परसेंटाइल हासिल किया।

PCM में सिर्फ़ 39% अंक लाने के बावजूद टॉप 20 में बनाई जगह

12वीं कक्षा की परीक्षा में महज 35 अंक लाने वाले एक छात्र ने भी 100 परसेंटाइल हासिल किया। रैंक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 15, 16, 17 और 18 पर आने वाले सभी छात्रों ने MHT-CET गणित में 100 परसेंटाइल हासिल किया था। इनका 12वीं कक्षा गणित में औसत स्कोर महज 64.3% था। राज्य के टॉप 10 छात्रों में से 6 ने इस औसत से भी कम अंक हासिल किए; HSC गणित में उनके स्कोर 60, 54, 53, 53, 40 और 35 थे। असल में, CET में शीर्ष 20 रैंक लाने वालों में से 6 छात्रों ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं में 60% से भी कम अंक हासिल किए थे।

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महायुति गठबंधन के सभी नेताओं के साथ मिलकर महाराष्ट्र सरकार के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025-26 एकेडमिक ईयर की टॉपर लिस्ट का रिव्यू करना चाहिए।

इन रिजल्ट में 7 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं, जबकि 13 स्टूडेंट्स ने 99.999 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। खास तौर पर ध्यान देने वाली बात है सीरियल नंबर 1, 2, 5, 9, 13, और 15 पर रैंक वाले स्टूडेंट्स के क्लास 12 PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स) स्कोर सिर्फ़ 41% और 49% के बीच हैं। इसके अलावा, सीरियल नंबर 1, 2, 5, 9, और 15 पर रैंक वाले स्टूडेंट्स के क्लास 10 PCM स्कोर 36% से 45% के बीच रहे। सीरियल नंबर 6 और 14 पर रैंक वाले स्टूडेंट्स के स्कोर क्रमशः 45% और 40% हैं।

शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल से मांगा जवाब

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि अब सवाल यह उठता है कि जो छात्र अपनी 10वीं और 12वीं की कक्षाओं में बिल्कुल औसत प्रदर्शन करने वाले थे, वे CET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में अचानक 100 परसेंटाइल कैसे हासिल कर सकते हैं? उन्होंने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल से जवाब मांगा और कहा कि महाराष्ट्र की जनता अब इस मामले पर आपकी राय जानने की हकदार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com