सरबजीत की बहन दलबीर कौर को याद कर भावुक हुए Randeep Hooda, बोले- यह किरदार हमेशा खास रहेगा

Randeep Hooda Sarbjit: फिल्म सरबजीत के 10 साल पूरे होने पर रणदीप हुड्डा ने इमोशनल वीडियो शेयर किया। रणदीप हुड्डा ने सरबजीत के संघर्ष और फिल्म से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर ताजा किया।
Randeep Hooda Sarbjit Movie 10 Years Emotional Post Aishwarya Rai
रणदीप हुड्डा की फिल्म सरबजीत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Randeep Hooda Emotional Post: रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'सरबजीत' को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के पुराने पन्नों को दोहराया। एक्टर ने इंस्टग्राम पर फिल्म से जुड़े सीन्स पोस्ट किए, जिसमें उनके किरदार सरबजीत की जिंदगी के संघर्ष शामिल हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे सरबजीत की हस्ती खेलती जिंदगी बरबाद होती जाती है।

शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरु में सरबजीत अपने परिवार के साथ खुश नजर आता है, लेकिन फिर दिखाया जाता है कि वह कैसे उसे जबरदस्ती पकड़ कर पाकिस्तान जेल में कैद कर दिया जाता है और वहां उसे कितनी तकलीफें झेलनी पड़ती हैं। रणदीप ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि फिल्म सरबजीत के रिलीज को 10 साल पूरे।

सरबजीत सिंह की दर्दनाक कहानी

साल 2016 में रिलीज हुई भारतीय हिंदी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'सरबजीत' पंजाब के रहने वाले सरबजीत सिंह नामक एक भारतीय किसान की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक रात नशे की हालत में अनजाने में सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच जाने पर उन्हें भारतीय जासूस मानकर जेल में डाल दिया गया था। निर्देशक ओमंग ने इस फिल्म के जरिए सभी के सामने सरबजीत की कहानी को पर्दे पर उतारा था।

फिल्म के स्टार कास्ट

फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला था। दर्शकों ने रणदीप हुड्डा के दमदार अभिनय और ऐश्वर्या राय के काम की काफी सराहना की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म सफल रही थी। फिल्म में रणदीप हुड्डी ने सरबजीत की भूमिका अदा की थी, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनकी बहन 'दलबीर कौर' का किरदार निभाया था और ऋचा चड्ढा ने सरबजीत की पत्नी की भूमिका अदा की थी।

दलबीर कौर रणदीप हुड्डा को मानती थीं अपना भाई

हालांकि, रणदीप हुड्डा के लिए ये किरदार बहुत महत्व रखता है। वे अक्सर सोशल मीडिया के जरिए सरबजीत और उनकी बहन को याद करते रहते हैं। सरबजीत की बहन दलबीर कौर, जिन्होंने अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए लंबा संघर्ष किया, वे रणदीप की एक्टिंग से बहुत प्रभावित थीं और उन्हें वास्तविक भाई की तरह प्यार करती थीं और उनकी इच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद रणदीप ही उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दें, जो कि एक्टर ने किया भी था।

Navbharat Live
navbharatlive.com