-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Fill Potholes With Complaints On App No Work At Nearby Potholes In Pune
Pune News: सड़क विभाग का अजब कारनामा, ऐप पर आई शिकायतों वाले गड्ढे भरे, आसपास के गड्ढे जस के तस
- Written By: आंचल लोखंडे
Pune Municipal Corporation: मनपा सिर्फ उन्हीं गड्डों को भर रही है, जिनकी शिकायतें की गई है। किन्तु, आसपास के गड्डों को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा है। इससे मनपा की कार्यक्षमता पर सवाल उठने लगे हैं।

सड़क विभाग का अजब कारनामा (सौजन्यः सोशल मीडियाि)
PMC Road Mitra App: पुणे शहर की सड़कों पर गड्ढे एक पुरानी समस्या है। इस साल, पुणे मनपा ने नागरिकों की शिकायतों को तुरंत दूर करने के लिए ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप लॉन्च किया था। मनपा का दावा था कि अगर कोई नागरिक गड्ढे की तस्वीर के साथ शिकायत करता है, तो 72 घंटों के भीतर उसे भर दिया जाएगा। लेकिन, अब यह सामने आया है कि मनपा सिर्फ उन्हीं गड्डों को भर रही है, जिनकी शिकायतें की गई है। किन्तु, आसपास के गड्डों को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा है। इससे मनपा की कार्यक्षमता पर सवाल उठने लगे हैं।
हाल ही में एक नागरिक ने सड़क पर पड़े कई गड्डों की तस्वीर ऐप पर अपलोड की। शिकायत के बाद मनपा के सड़क विभाग ने केवल उसी एक गड्ढे को भरा, जबकि उसी सड़क के बाकी गड्ढे वैसे के वैसे ही छोड़ दिए गए। इस घटना से नागरिकों ने सवाल उठाया है, क्या सिर्फ उसी गड्ढे को भरना है जिसकी शिकायत की गई है, और बाकी को छोड़ देना है? ‘रोड मित्र’ ऐप के बारे में सड़क विभाग के प्रमुख अनिरुद्ध पावसकर ने दावा किया था कि ऐप में कोई तकनीकी समस्या नहीं है और शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। हालांकि, जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
आयुक्त ने दिये सख्त निर्देश
जब यह मामला मनपा आयुक्त नवल किशोर राम के संज्ञान में आया, तो उन्होंने सड़क विभाग को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिया है कि ऐप पर शिकायत दर्ज होने के बाद, उस क्षेत्र के सभी गड्डों को भी भरा जाए, न कि केवल एक गड्ढे को। उन्होंने चेतावनी भी दी कि जो अधिकारी शिकायतों का ठीक से समाधान नहीं करेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। मनपा का दावा है कि अब तक कुल 787 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 692 का समाधान हो चुका है। हालांकि, नागरिकों का कहना है कि बाकी शिकायतें अभी भी लंबित हैं और कुछ जगहों पर गड्ढे भरने का काम सिर्फ नाम के लिए किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में बारिश का कहर: 10,271 लोगों का रेस्क्यू, 3 की मौत, कई सड़कें और पुल बंद
ठाणे: कांग्रेस ने शुरू की Reel For Roads प्रतियोगिता, टूटी हुई सड़कों की रील बनाएं और अनोखे इनाम पाएं
पुणे में आषाढ़ी वारी के लिए विशेष बस सेवा: 11-12 जुलाई को चलेंगी अतिरिक्त PMPML बसें, वैकल्पिक मार्ग तय
पुणे के 72 भूस्खलन प्रभावित गांवों का पुनर्वास अधूरा, 412 करोड़ की योजना पर धीमी रफ्तार, 28 प्रस्ताव लंबित
तकनीकी दिक्कतों के कारण शिकायत दर्ज नहीं हो रही
उन्होंने चेतावनी भी दी कि जो अधिकारी शिकायतों का ठीक से समाधान नहीं करेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। मनपा का दावा है कि अब तक कुल मनपा ने गड्ढे की शिकायत करने के लिए पीएमसी रोड मित्र ऐप लॉन्च किया है। लेकिन उसमें लगातार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। पीएमसी द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार, यह ऐप काम नहीं कर रहा है। दरसअल, गड्डों की तस्वीर और सड़क के नाम के साथ उसकी डिटेल्स सम्मिट करनी होती है। लेकिन, तकनीकी दिक्कतों के कारण शिकायत दर्ज नहीं हो रही है।
ये भी पढ़े: उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार CP राधाकृष्णन पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, दर्शन के बाद राजनेताओं से भेंट
ऐप में हो रहे तकनीकी दिक्कतों से इनकार
स्थानिक नागरिक प्रथमेश जगताप ने कहा कि मनपा ने गड्ढे की शिकायत करने के लिए पीएमसी रोड मित्र ऐप लॉन्च किया है। लेकिन उसमें लगातार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। पीएमसी द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार, यह ऐप काम नहीं कर रहा है। दरसअल, गड्डों की तस्वीर और सड़क के नाम के साथ उसकी डिटेल्स सम्मिट करनी होती है। लेकिन, तकनीकी दिक्कतों के कारण शिकायत दर्ज नहीं हो रही है। इस समस्या को लेकर पीएमसी के रोड विभाग के अधिकारीयों को बताया गया लेकिन, उन्होंने ऐप में हो रहे तकनीकी दिक्कतों से इनकार किया।
नागरिक उठा रहे सवाल
पीएमसी रोड मित्र ऐप पर शिकायत अपलोड करने में भी नागरिकों को परेशानी हो रही है। शुरुआत में शिकायतें आसानी से दर्ज हो जाती थीं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से फोटो या जानकारी अपलोड करने में समय लगने के कारण शिकायतों की संख्या घट गई है। मनपा के अनुसार, इन तकनीकी खामियों को ठीक करने में कुछ समय लग रहा है और नागरिकों को फिर से कोशिश करनी चाहिए। नागरिक सवाल कर रहे हैं कि हर साल सड़क मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, फिर भी गड्डों की समस्या बनी हुई है। एक तरफ ऐप लॉन्च कर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में सिर्फ कैमरे के सामने का काम होता है, तो क्या सचमुच गड्ढे भरे जाते हैं? इस घटना से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि मनपा के प्रयासों और जमीनी हकीकत के बीच अभी भी बहुत बड़ा अंतर है।
Fill potholes with complaints on app no work at nearby potholes in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महात्मा फुले योजना में फडणवीस का बड़ा धमाका: अब 2 लाख तक का कर्ज होगा माफ, नियमों में भी दी ढील
Jul 10, 2026 | 08:12 PMWardha News: दो बाघों के बीच पेड़ पर एक घंटे तक अटकी रही जिंदगी, चरवाहे ने ऐसे बचाई जान
Jul 10, 2026 | 07:55 PMसलील देशमुख बने राकां (शरद पवार) के नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, जयंत पाटील ने सौंपा नियुक्ति पत्र
Jul 10, 2026 | 07:51 PMबड़ा झटका: TMC के 12 और बैंक खाते फ्रीज, ₹1000 करोड़ से अधिक की राशि पर रोक
Jul 10, 2026 | 07:41 PMविदर्भ साहित्य परिषद की अभंग लेखन प्रतियोगिता, श्रेष्ठ रचनाओं को मिलेगा ऑनलाइन संकलन में स्थान
Jul 10, 2026 | 07:30 PMभोपाल: वकील ने की हैवानियत की सभी हदें पार, 14 साल की नहाती बच्ची का बनाया वीडियो; ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
Jul 10, 2026 | 07:26 PMपालघर और भिवंडी में शुरू होगा ट्रॉमा केयर अस्पताल, विधायक रविंद्र फाटक के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का जवाब
Jul 10, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














