- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Baramati Bypoll Sunetra Pawar Congress Contest Maharashtra
निर्विरोध नहीं होंगे बारामती उपचुनाव, लक्ष्मण हाके के बाद अब कांग्रेस ने भी ठोंकी ताल
Baramati Bypoll: बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस के मैदान में उतरने के संकेत मिले हैं, जिससे चुनाव निर्विरोध होने की संभावना कम हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Congress Maharashtra Politics (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: बारामती विधानसभा सीट, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद रिक्त हुई है, उसके लिए 23 मई को मतदान होगा। सत्तारूढ़ महायुति ने इस सीट से उनकी पत्नी और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार बनाया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस चुनाव को निर्विरोध कराने की अपील की थी, लेकिन अब इसकी संभावना कम नजर आ रही है। पहले ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने चुनाव लड़ने की घोषणा की और अब कांग्रेस भी मैदान में उतरने की तैयारी में है।
सुनेत्रा पवार के लिए अहम चुनाव
यह उपचुनाव सुनेत्रा पवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद वह अभी किसी सदन की सदस्य नहीं हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, उन्हें 6 महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
मनमाड-इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिले 6 गुना मुआवजा, सांसद शोभा बच्छाव ने लोकसभा में उठाई मांग
लैंगिक समानता केवल सामाजिक विचार नहीं, सुशासन की आवश्यकता – डॉ. नीलम गोर्हे
उल्हासनगर मनपा आमसभा में हंगामा, विभिन्न समितियों के चुनाव को मंजूरी
निजी आईटीआई के मुद्दों पर तीन महीने में होगा फैसला, मंत्री लोढ़ा का विधान परिषद में आश्वासन
कांग्रेस ने जताई चुनाव लड़ने की मंशा
विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) में यह सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के हिस्से में आती है। हालांकि, इस उपचुनाव में उम्मीदवार न उतारने के फैसले के संकेत दिए गए हैं। लेकिन कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सुप्रिया सुले के चुनाव न लड़ने के रुख से असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि यदि सहयोगी दल उम्मीदवार नहीं उतारते हैं, तो कांग्रेस इन सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार करेगी।
ये भी पढ़े: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले की घर वापसी! लोकसभा से निलंबन रद्द, संसद की सीढ़ियों पर चले ‘सत्याग्रह’ की हुई जीत
“इस पर कोई चर्चा नहीं हुई”
वडेट्टीवार ने कहा कि चुनाव न लड़ना सुप्रिया सुले का व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है, लेकिन इस मुद्दे पर मविआ में कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। ऐसे में बारामती उपचुनाव में मुकाबला होने की संभावना बढ़ गई है।
Baramati bypoll sunetra pawar congress contest maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने वेनेजुएला से हटाए तेल प्रतिबंध, वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने की बड़ी कोशिश
Mar 18, 2026 | 09:43 PMइंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PMबारामती के पश्चिमी गांवों में जल संकट गहराया: सूखे कुएं, टैंकरों पर निर्भर ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी
Mar 18, 2026 | 09:39 PMमनमाड-इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिले 6 गुना मुआवजा, सांसद शोभा बच्छाव ने लोकसभा में उठाई मांग
Mar 18, 2026 | 09:37 PM‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PMIMD Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी…दिल्ली में बारिश और राजस्थान में ओले, अचानक क्यों बदल गया उत्तर भारत का मौसम?
Mar 18, 2026 | 09:32 PMलैंगिक समानता केवल सामाजिक विचार नहीं, सुशासन की आवश्यकता – डॉ. नीलम गोर्हे
Mar 18, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM












