- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- A River Revival Project Has Been Prepared In Pune
पुणेकरों की बड़ी समस्या खत्म होगी! एकतानगर, विठ्ठलनगर, निंबजनगर को राहत
पुणे महानगरपालिका ने हाल ही में मुठा नदी के किनारे पर बसी नदी के पुनरुद्धार प्रोजेक्ट को तैयार किया है। इस परियोजना की शुरुआती लागत 300 करोड़ रुपये बतायी जा रही थी, जो बढ़कर 369 करोड़ हो गई।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे महानगरपालिका ने मुठा नदी किनारे बाढ़ की समस्या से जूझ रहे एकता नगर, विठ्ठलनगर और निंबजनगर के नागरिकों को राहत देने के लिए एक महत्वाकांक्षी नदी पुनरुद्धार प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस परियोजना पर लगभग 369 करोड़ रुपये का खर्च होने की उम्मीद है।
इस प्रस्ताव को पूर्वगणन समिति की बैठक में मंजूरी दी गई है। खड़कवासला डैम से मुठा नदी में छोड़े जाने वाले पानी के कारण हर साल इन इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। विशेष रूप से सिंहगढ़ रोड क्षेत्र के नागरिकों को इससे काफी नुकसान उठाना पड़ता है। परियोजना के पूरा होने से इन बस्तियों को बाढ़ के प्रकोप से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। महापालिका का नदी सुधार प्रोजेक्ट मुला, मुठा और मुला-मुठा नदियों के 44 किलोमीटर लंबे पट्टे को समेटे हुए है, इस परियोजना को 11 चरणों में विभाजित किया गया है। संगमवाड़ी से बंडगार्डन तक का काम अंतिम चरण में है।
परियोजना की विशेषता
नदी पुनरुद्धार परियोजना के तहत स्ट्रेच-6 (वडगाव खुर्द से राजाराम पुल) पर निम्न काम किए जाएंगे। दोनों किनारों पर तटबंध का निर्माण कर बाढ़ वहन क्षमता बढ़ाना, नागरिकों के लिए पथ-वे और घाट विकसित करना, नदी किनारों का सुशोभीकरण करना है। महपालिका का कहना है कि इन कामों से नदीकाठ की वस्तियों को बाढ़ से स्थायी सुरक्षा मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागू
पुणे की दिग्गज कंपनी Adinath Agro अब बनी Adinova; सुरभि और विन सॉस के साथ नई पहचान से बाजार में मचाएगी धूम
आपदा से बचाव की तैयारी
इस परियोजना की प्रारंभिक लागत 300 करोड़ रुपये आंकी गई थी। लेकिन विस्तृत पूर्वगणन पत्रक तैयार करने के बाद इसकी लागत बढ़कर 369 करोड़ रुपये हो गई है। महानगरपालिका के अनुसार, यह निवेश दीर्घकालीन दृष्टि से पुणे शहर को बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
ये भी पढ़ें :- Pune News: सुप्रिया सुले ने बोला सरकार पर हल्ला, जल जीवन मिशन का 70% काम अधूरा
बस्तियों में घुस गया था बारिश का पानी
- बंडगार्डन से मुंढवा तक का काम तेज गति से चल रहा है। अब मनपा ने सिंहगढ़ रोड पर वडगांव खुर्द से राजाराम पुल तक 4.1 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच को विकसित करने का निर्णय लिया है। 24 और 25 जुलाई 2024 को हुई अतिवृष्टि के कारण श्रृंखला डैम में भारी मात्रा में पानी भर गया था।
डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से पुणे शहर, खासकर सिंहगढ़ रोड क्षेत्र के निचले इलाकों एकतानगर, विठ्ठलनगर और निंबजनगर में पानी भर गया था। - कई इमारतों और बस्तियों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यहां का दौरा कर बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था।
- इसके बावजूद 2025 में भी कुछ सोसायटियों में बाढ़ का पानी घुस गया जिससे नागरिकों में चिंता बढ़ गई। इसी अनुभव के आधार पर महापालिका ने सरकार से इस परियोजना के लिए आपदा प्रबंधन फंड से 300 करोड़ रुपये की मांग की है।
A river revival project has been prepared in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ayurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
May 11, 2026 | 10:05 PMकोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
May 11, 2026 | 10:04 PMव्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
May 11, 2026 | 09:59 PM‘ASI ने सर्वे में तय मानकों का पालन नहीं किया…’, भोजशाला को लेकर मुस्लिम पक्ष ने उठाए सवाल; रखीं यह दलील
May 11, 2026 | 09:54 PMFitkari:फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां होंगी, इस्तेमाल का तरीका सही हो, यहां जानिए
May 11, 2026 | 09:42 PMममता सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस गिरफ्तार, जानें ED ने किस मामले में की कार्रवाई
May 11, 2026 | 09:41 PMपर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
May 11, 2026 | 09:40 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














