पुरंदर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिलेगी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए 6,000 करोड़ कर्ज प्रस्ताव तैयार

Purandar Inernational Airport को गति देने के लिए राज्य सरकार ने 6,000 करोड़ रुपये कर्ज से जुटाने का फैसला लिया है। ‘न्यू पुणे’ विकास योजना प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
Purandar International Airport Project
पुरंदर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Land Acquisition Loan For Purandar International Airport: पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को गति देने के लिए राज्य सरकार ने खजाना खोलने की तैयारी कर ली है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भूमि अधिग्रहण के लिए आवश्यक 6,000 करोड़ रुपये का फंड कर्ज के जरिए जुटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल को निर्देश दिए हैं कि 10 फरवरी को होने वाली मंत्रिमंडल की अगली बैठक में इसका विस्तृत प्रस्ताव - पेश किया जाए।

पुरंदर तहसील के सात गांवों में प्रस्तावित इस हवाई अड्डे के लिए लगभग 3,000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इसका निर्माण वैश्विक स्तर का होना चाहिए।

कैबिनेट बैठक में मिल सकती है कर्ज प्रस्ताव को मंजूरी

इसके आसपास के क्षेत्र के सुनियोजित विकास की जिम्मेदारी सिडको को सौंपी गई है, ताकि नवी मुंबई की तर्ज पर एक व्यवस्थित 'न्यू पुणे' विकसित किया जा सकें और अनियंत्रित निर्माण पर रोक लगाई जा सके, यदि 10 फरवरी की कैबिनेट बैठक में इस कर्ज प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो फरवरी के अंत तक पुणे जिला प्रशासन को फंड प्राप्त हो जाएगा, इसके तुरंत बाद प्रभावित किसानों को मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी कागजी औपचारिकताएं मार्च तक पूरी कर ली जाएं और अप्रैल के मध्य से हवाई अड्डे का प्रत्यक्ष निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए, मुख्यमंत्री आवास 'वर्षा' पर हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में एमआईडीसी के सीईओ और पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com