- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- 70 To 80 Percent Cctv Cameras Closed Negligence Of Pmc Administration
70 से 80 फीसदी सीसीटीवी कैमरे बंद, PMC प्रशासन की लापरवाही
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: नांदेड़, किरकट वाड़ी और खड़कवासला गांवों में लगे 70 से 80 फीसदी सीसीटीवी कैमरे, जो पुणे महानगरपालिका में शामिल होने से कुछ महीने पहले लाखों रुपए की लागत से लगाए गए थे, फिलहाल बंद पड़े हैं। इन गांवों को पुणे महानगरपालिका (PMC) में शामिल किए जाने के बाद से बंद कैमरों की एक बार भी मरम्मत नहीं की गई है। जिससे यह समस्या उत्पन्न हो गयी है।
किरकटवाड़ी गांव की सीमाओं के भीतर कुल 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनमें से सिर्फ 17 कैमरे चालू हैं और 47 बंद हैं। खड़कवासला गांव की सीमा में कुल 33 कैमरे लगाए गए थे, जिनमें से केवल 5 कैमरे चालू हैं और 28 कैमरे बंद हैं। दोनों गांवों के करीब 70 से 80 फीसदी कैमरे फिलहाल बंद हैं और प्रशासन मरम्मत की उपेक्षा करता नजर आ रहा है।
जेपी नगर में हाल ही में हुआ था उद्घाटन
नांदेड़ गांव की सीमा के भीतर सिंहगढ़ रोड से सटी जयप्रकाश नारायण नगर कॉलोनी में लाखों रुपए की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुछ महीने पहले ही उद्घाटन हुआ था, लेकिन एक दिन भी कैमरे चालू नहीं हो सके। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कैमरे सिर्फ दिखावे के लिए लगे हैं?
सम्बंधित ख़बरें
पुणे पुलिस भर्ती में दर्दनाक हादसा! दौड़ के दौरान हार्ट अटैक युवक की मौत, खाकी का सपना रह गया अधूरा
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ‘महाजाम’: लोनावला घाट में रेंग रहे वाहन, 4 दिन के लॉन्ग वीकेंड ने बिगाड़ा खेल
‘अजित पवार के निधन के बाद NCP पर कब्जा करना चाहते थे प्रफुल पटेल और तटकरे’, रोहित पवार का सनसनीखेज आराेप
पानी पीने गया चैतन्य कभी वापस नहीं लौटा, पुणे में वाटर कूलर बना एमबीए छात्र की दर्दनाक मौत का कारण
दुर्घटना के बाद पता चलता कैमरा बंद है
इलाके में चोरी, तोड़फोड़, मारपीट के मामले में घटना के बाद पुलिस या स्थानीय नागरिक दुर्घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करने गए। तो पता चला की कैमरे बंद पड़े हैं। इसलिए नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरे बेकार साबित हो रहे हैं। नांदेड़ गांव के रहिवासियों का कहना है कि पच्चीस सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वे एक भी दिन चालू नहीं हुए। लाखों रुपए खर्च कर कैमरे तो लगाए गए, लेकिन इनका उपयोग नहीं किया गया। नागरिकों को उद्घाटन की तस्वीरों के जरिए बस संतुष्ट किया जा रहा है। आरोप है कि जब तक ये गांव ग्राम पंचायत के पास थे तब तक उनकी नियमित मरम्मत होती थी पर पीएमसी में गांवों के समावेश के बाद से कैमरों के मरम्मत की अनदेखी की जा रही है।
उचित कार्रवाई की जाएगी
पुणे महानगरपालिका के सिंहगढ़ रोड क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त संजीव ओहोल ने बंद सीसीटीवी कैमरों की विस्तृत जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
70 to 80 percent cctv cameras closed negligence of pmc administration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पंकजा मुंडे की विरोधियों को खुली चुनौती, बोलीं- मेरे खिलाफ साजिश करने वाले मिट गए, अब गलत काम किया तो होगी जेल
Mar 29, 2026 | 03:31 PMहोकर रहेगा ‘ऑपरेशन टायगर’, संजय शिरसाट का बड़ा दावा, सही वक्त पर अचूक वार करेंगे डॉक्टर शिंदे
Mar 29, 2026 | 03:22 PM150 दिन सेवा प्रोग्राम में सोलापुर जिला परिषद राज्य में अव्वल, सीईओ कुलदीप जंगम सम्मानित
Mar 29, 2026 | 03:19 PMअशोक खरात का SIT के सामने सरेंडर? 10 घंटे की पूछताछ में नहीं खुले होंठ! अब जब्त होगी संपत्ति
Mar 29, 2026 | 03:18 PM‘थोड़ा खा लो…’ विदेशी को बार-बार खाना ऑफर करता रहा भारतीय, वीडियो ने जीता दिल
Mar 29, 2026 | 03:14 PM‘BJP आई तो खुलेंगे काले कारनामों के राज’, केरल में गरजे PM मोदी; क्यों डरे हैं कम्युनिस्ट और कांग्रेस?
Mar 29, 2026 | 03:12 PMमेरठ में जाटों का शक्ति प्रदर्शन: महाराजा सूरजमल की मूर्ति अनावरण में जुटे कई दिग्गज नेता
Mar 29, 2026 | 03:12 PMवीडियो गैलरी

रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PM
PM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PM
‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM














