गाजियाबाद में 'जिम-जिहाद' पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO

Gym Jihad Ghaziabad: गाजियाबाद में जिम ट्रेनरों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन और असली नाम वाला आई-कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। पहचान छुपाकर धोखाधड़ी करने वालों पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।

Ghaziabad Gym Trainer Verification: गाजियाबाद प्रशासन ने जिम में पहचान छुपाकर काम करने वाले और धोखाधड़ी करने वाले जिम ट्रेनरों के खिलाफ एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां ट्रेनर अपनी असली पहचान, नाम और धर्म छुपाकर लोगों को ठगने, परेशान करने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का काम कर रहे थे। इस पर अंकुश लगाने के लिए एडीएम सिटी की ओर से एक विशेष आदेश जारी किया जा रहा है। इसके तहत अब सभी जिम मालिकों को अपने ट्रेनरों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।

साथ ही, जिम ट्रेनरों के लिए असली नाम और पते वाला आई-कार्ड पहनना भी जरूरी कर दिया गया है। स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने इस फैसले का पुरजोर स्वागत किया है। उनका कहना है कि जिमों में चल रहे कथित धर्मांतरण और लव-जिहाद के खेल को रोकने तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एक सराहनीय और स्वागत योग्य कदम है, जिसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com