- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- 7 Mlas Left Ncp Nagaland Joined Ndpp Ajit Pawar Reaction
जूनियर पवार को लगा बड़ा झटका, 7 विधायकों ने NCP छोड़ थामा सत्तारूढ़ पार्टी का हाथ, अजित बोले- काम नहीं…
एनसीपी के प्रमुख नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ा धक्का लगा है। उनके पार्टी के 7 विधायकों ने नागालैंड में पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ पार्टी का हाथ थाम लिया है। इस पर उनका बड़ा बयान सामने आया है।
- Written By: प्रिया जैस

अजित पवार (सौजन्य-एएनआई)
पुणे: नगालैंड में शनिवार को एक बड़ी राजनीतिक गतिविधि हुई। नगालैंड में अजित पवार को बड़ा झटा लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि एनसीपी के सभी 7 विधायक शनिवार को सत्तारूढ़ एनडीपीपी में शामिल हो गए। उनके इस फैसले के बाद से मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली पार्टी को 60 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिल गया।
नगालैंड में विधानसभा की कुल 60 सीटें, बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए। एनसीपी के सभी 7 विधायकों के सत्तारूढ़ एनडीपीपी में शामिल होने के बाद नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की सीटों की संख्या 25 से बढ़कर 32 हो गई। बता दें कि एनसीपी की नागालैंड इकाई ने पार्टी के विभाजन के बाद अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट का साथ दिया था।
अजित पवार का बयान आया सामने
नागालैंड में एनसीपी अजित पवार गुट के सभी सात विधायकों ने पाला बदला और 31 मई शनिवार को सत्तारूढ़ एनडीपीपी में शामिल हो गए। वहीं अब इस पर अजित पवार का बयान सामने आया है। नगालैंड के 7 एनसीपी विधायकों के पार्टी छोड़ने पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, “कुछ समय पहले वे खुद देवगिरी बंगले पर मुझसे मिलने आए थे और अपनी बेचैनी जाहिर की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि उनका कोई काम नहीं हो रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
पहले मनाया मातम…फिर इजरायल पर कहर बनकर टूटा पड़ा ईरान, तेल अवीव से लेकर दोहा तक बरसाए क्लस्टर बम
बारामती में सुनेत्रा पवार की राह नहीं होगी आसान! ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने किया उपचुनाव लड़ने का ऐलान
अमेरिका सेना ने होर्मुज स्ट्रेट पर किया बड़ा हमला, ईरानी मिसाइल साइट्स पर बरसाए 5000 पाउंड्स के बंकर बस्टर बम
ईरान युद्ध में अकेले पड़े ट्रंप, NATO देशों ने दिया धोखा तो छलका दर्द, चीन दौरा भी टला, कहा- रिश्ते अच्छे पर..
Pune, Maharashtra: Deputy CM Ajit Pawar on 7 NCP MLAs from Nagaland leaving the party says, “Some time ago, they themselves came to meet me at Devgiri Bungalow and expressed their uneasiness. They complained that none of their work was being done…” pic.twitter.com/odrUIbXyrs — IANS (@ians_india) June 1, 2025
ये विधायक NDPP में हुए शामिल
नगालैंड में एनसीपी के तेनिंग के नामरी नचांग, अतोइजु के पिक्टो शोहे, वोखा टाउन के वाई म्होंबेमो हम्त्सो, मोन टाउन के वाई मनखाओ कोन्याक, लोंगलेंग के ए पोंगशी फोम, नोक्लाक के पी लोंगोन और सुरुहोटो के एस तोइहो येप्यो विधायक एनडीपीपी में शामिल हुए हैं।
स्पीकर शारिगैन लॉगकुमेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सातों विधायकों ने खुद को पेश किया और एनडीपीपी के साथ विलय के अपने फैसले को बताते हुए औपचारिक पत्र सौंपे।
अब AI करेगा उद्धव की वकालत, मनपा चुनाव के लिए खेला दांव, ‘तेजस्वी एआई’ का किया अनावरण
स्पीकर ने कहा कि विलय दसवीं अनुसूची के तहत संवैधानिक आवश्यकता को पूरा करता है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि नगालैंड विस के सदस्य (दलबदल के आधार पर अयोग्यता) नियम, 2019 के अनुरूप, स्पीकर ने विलय को मंजूरी दी और विधानसभा सचिवालय को पार्टी संबद्धता रिकॉर्ड को अपडेट करने का निर्देश दिया।
7 mlas left ncp nagaland joined ndpp ajit pawar reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यसभा चुनाव में 50-50 करोड़ का खेल! संजय राउत बोले- मुंबई से भेजा गया विधायकों को खरीदने का पैसा
Mar 18, 2026 | 12:03 PMअवैध संबंध और जान से मारने की धमकी, यवतमाल में पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमी युवक को उतारा मौत के घाट
Mar 18, 2026 | 12:00 PMनई Skoda Kushaq आ रही है धूम मचाने, 360° कैमरा और ADAS जैसे मिलेगे फीचर्स चौंक जाएंगे क्रेटा वाले
Mar 18, 2026 | 12:00 PMप्लेन में अब विंडो सीट के लिए नहीं देने पड़ेंगे एक्स्ट्रा पैसे, DGCA ने एयरलाइन कंपनियों को दिया सख्त आदेश
Mar 18, 2026 | 12:00 PMसोलापुर में कुदरत का कहर: अक्कलकोट में भारी ओलावृष्टि से अंगूर और रबी की फसलें पूरी तरह बर्बाद
Mar 18, 2026 | 11:50 AMयवतमाल की सड़कों पर उतरा छात्रों का सैलाब! मराठी स्कूलों को बंद करने की साजिश के खिलाफ फूटा गुस्सा
Mar 18, 2026 | 11:47 AMअब पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन! मंत्री छगन भुजबल का बड़ा ऐलान, जानें नई व्यवस्था और कीमत
Mar 18, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM














