-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Relief For Flyers Govt Mandates 60 Percent Flight Seats Free Of Charge
प्लेन में अब विंडो सीट के लिए नहीं देने पड़ेंगे एक्स्ट्रा पैसे, DGCA ने एयरलाइन कंपनियों को दिया सख्त आदेश
- Written By: अक्षय साहू
Civil Aviation Ministry India: भारत में यात्रियों को सीट चयन पर अतिरिक्त शुल्क से राहत मिलेगी। सरकार ने 60% सीटें मुफ्त करने और एयरलाइंस को अधिक पारदर्शी व यात्री-अनुकूल बनाने के निर्देश दिए हैं।

प्लेन में मनपसंद सीट के लिए नहीं देने पड़ेंगे एक्स्ट्रा पैसे (सोर्स- सोशल मीडिया)
DGCA Rules for Window Seat Selection Charges: भारत में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस की मनमानी पर अंकुश लगाने और यात्रियों के अधिकारों को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि हर उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के चयन के लिए उपलब्ध कराई जाएं। इससे यात्रियों को वेब चेक-इन या सीट चयन के दौरान लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से काफी हद तक राहत मिलेगी।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जारी इन निर्देशों का मुख्य उद्देश्य हवाई यात्रा को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और यात्री-अनुकूल बनाना है। अभी तक कई एयरलाइंस टिकट बुक करने के बाद या वेब चेक-इन के समय पसंदीदा सीट चुनने के लिए अतिरिक्त शुल्क वसूलती रही हैं। इस नई व्यवस्था से इस तरह की प्रथाओं पर नियंत्रण लगेगा और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
एक PNR पर पास-पास मिलेंगी सीट
सरकार ने एयरलाइंस को यह भी निर्देश दिया है कि एक ही PNR पर यात्रा कर रहे यात्रियों को यथासंभव एक साथ या पास-पास सीटें आवंटित की जाएं। इससे परिवारों और समूहों को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें पहले साथ बैठने के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़ते थे।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
इसके अलावा, एयरलाइंस को खेल उपकरणों और संगीत वाद्ययंत्रों को ले जाने से संबंधित नियमों को अधिक स्पष्ट, पारदर्शी और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाना होगा। पालतू जानवरों के परिवहन से जुड़ी नीतियों को भी साफ-साफ प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों के बीच किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे।
यात्रियों के अधिकारों के सख्ती से पालान पर जोर
सरकार ने उड़ानों में देरी, रद्दीकरण या बोर्डिंग से इनकार जैसी स्थितियों में यात्रियों के अधिकारों के सख्ती से पालन पर भी जोर दिया है। एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटरों पर इन अधिकारों की स्पष्ट जानकारी देनी होगी। साथ ही, यह जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे अवगत हो सकें।
यह भी पढ़ें- UP Eco Tourism App: दुधवा से कतर्नियाघाट तक का सफर होगा आसान, ऐप में मिलेगा SOS सुरक्षा फीचर
भारत का घरेलू विमानन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। देश के हवाई अड्डों पर हर दिन लाखों यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘UDAN यात्री कैफे’ जैसी पहलों का भी उल्लेख किया है, जहां किफायती दरों पर भोजन और मुफ्त वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
Relief for flyers govt mandates 60 percent flight seats free of charge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMरायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 12:17 PMचेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
Jul 15, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














