- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yatvatmal Murder Case Solved Couple Arrested Atish Deshmukh Death 2026
अवैध संबंध और जान से मारने की धमकी, यवतमाल में पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमी युवक को उतारा मौत के घाट
Yavatmal Murder Case: यवतमाल पुलिस की बड़ी कामयाबी। अतिश देशमुख हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा! पत्नी को परेशान करने और धमकी देने पर पति-पत्नी ने मिलकर की थी हत्या।
- Written By: प्रिया जैस

यवतमाल में हत्या (सौजन्य-नवभारत)
Atish Deshmukh Murder: यवतमाल जिले के लाडखेड़ पुलिस थाना क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) यवतमाल की टीम ने की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मार्च की सुबह करीब 8 बजे लाडखेड थाना क्षेत्र के ग्राम वाघापुर के खेत परिसर में 30 से 35 वर्ष के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव पर पत्थर से हमला करने और चाकू से वार करने के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। बाद में मृतक की पहचान अतिश सुभाषराव देशमुख (36), निवासी गोविंद नगर, यवतमाल के रूप में हुई।
हत्या का मामला दर्ज किया
मृतक के चाचा पंजाबराव मारोतराव देशमुख की शिकायत पर लाडखेड पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने जांच शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
मालेगांव में शॉर्ट सर्किट से आग, कटाई से पहले जली फसल; एक साल की मेहनत पलभर में खाक
NMC Recruitment: नागपुर मनपा में नौकरियों की बरसात! 8,659 पदों पर भर्ती की तैयारी, आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
नागपुर मनपा में सत्ता के 2 महीने और पहला बड़ा ‘घोटाला’? 1.43 करोड़ के टेंडर पर अपनों ने ही उठाए सवाल
विदर्भ में किडनी का ‘साइलेंट’ अटैक! 1,163 मरीज प्रतीक्षा सूची में, ZTCC नागपुर के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
तकनीकी जांच और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस को अंकुश नामदेवराव खोडे (42) और उनकी पत्नी रुपाली अंकुश खोडे (38), निवासी दांडेकर लेआउट, यवतमाल पर संदेह हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक का रुपाली खोडे के साथ अनैतिक संबंध थे।
यह भी पढ़ें – Special Train: नागपुर से पुणे-मुंबई के लिए आ गई स्पेशल ट्रेन, डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों को मिला अस्थायी स्टापेज
धमकियों से तंग आकर वारदात को दिया अंजाम
इसी कारण वह उसे बार-बार परेशान करता था और उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था। लगातार हो रहे इस विवाद से तंग आकर दोनों ने मिलकर शनिवार 14 मार्च को मृतक अतिश को वाघापुर के खेत क्षेत्र में बुलाया और चाकू से हमला कर तथा पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए लाडखेड पुलिस थाने के हवाले कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे तथा उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।
Yatvatmal murder case solved couple arrested atish deshmukh death 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PMमालेगांव में शॉर्ट सर्किट से आग, कटाई से पहले जली फसल; एक साल की मेहनत पलभर में खाक
Mar 18, 2026 | 01:22 PMNMC Recruitment: नागपुर मनपा में नौकरियों की बरसात! 8,659 पदों पर भर्ती की तैयारी, आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Mar 18, 2026 | 01:22 PMअभी थमा नहीं था UPSI का ‘पंडित विवाद’, अबकी शिक्षा विभाग ने दोहराई फिर वही गलती, संस्कृत का पेपर विवादों में
Mar 18, 2026 | 01:20 PMकब मनाया जाएगा मराठी नववर्ष का पर्व, जानिए सही तिथि, महत्व और पूजा विधि
Mar 18, 2026 | 01:19 PMमुंबई में टैंकर माफिया राज! BMC में गरमाया पानी का मुद्दा, नगरसेवक बोले- तलवार दिखाकर दे रहे धमकी
Mar 18, 2026 | 01:19 PMनागपुर मनपा में सत्ता के 2 महीने और पहला बड़ा ‘घोटाला’? 1.43 करोड़ के टेंडर पर अपनों ने ही उठाए सवाल
Mar 18, 2026 | 01:15 PMवीडियो गैलरी

बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM











