-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pmc General Body Meeting Pune Water Crisis Private Tankers Black Marketing
पुणे में जल संकट पर मनपा सदन में हंगामा, निजी टैंकरों की कालाबाजारी रोकने के निर्देश
- Written By: रूपम सिंह
Pune Water Crisis: पुणे मनपा की बैठक में जल संकट और निजी टैंकरों द्वारा पानी की कालाबाजारी पर जोरदार हंगामा हुआ। महापौर मंजुषा नागपुरे ने पानी की दरों को नियंत्रित करने के कड़े निर्देश दिए।

पुणे मनपा (सोर्स सोशल मीडिया)
PMC General Body Meeting Water Crisis: पुणे शहर में लगातार गहराते जल संकट और टैंकर चालकों की मनमानी को लेकर पुणे महानगर पालिका की सामान्य सभा में मंगलवार को भारी हंगामा देखने को मिला। बैठक शुरू होते ही विपक्षी दलों के नगरसेवकों ने पानी सप्लाई विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए, नगरसेवकों ने आरोप लगाया कि निजी टैंकर संचालक शहर में खुलेआम पानी की कालाबाजारी कर रहे हैं और मनपा प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
महापौर मंजुषा नागपुरे ने प्रशासन को निजी टैंकरों की दरों को तुरंत नियंत्रित करने और भूजल स्रोतों के नियमन के निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शी तरीके से पानी उपलब्ध कराने के लिए एक नई और ठोस नीति बनाने के कड़े आदेश भी जारी किए। मगरपट्टा और चतुश्रृंगी में हाहाकार, नहीं जाता एक भी टैंकर पानी
पानी किल्लत पर चर्चा
सदन में पानी की किल्लत और टैंकर व्यवस्था पर चर्चा की शुरुआत नगरसेवक सतीश लोंढे के सवाल से हुई। इसके बाद कई नगरसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जल समस्याएं सामने रखीं, नगरसेवक पुनीत जोशी ने आरोप लगाया कि पटवर्धन बाग टैंकर प्वाइंट से रोजाना 50 से 60 टैंकर पानी भरा जाता है, जिसे निजी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह से मनाया गया, जिप अध्यक्ष भेंडारकर की उपस्थिति में बच्चों का स्वागत
मुंबई में स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरा, 11 वर्षीय छात्र की मौत; बीएमसी की लापरवाही पर उठे सवाल
वर्धा में FDA की बड़ी कार्रवाई, 8 गुटखा कारोबारियों पर शिकंजा, 40 नमूने जांच को भेजे
लापरवाही अफसर की, तो जुर्माना भी जेब से! HC ने नागपुर मनपा उपायुक्त को फटकारा- अपनी सैलरी से भरो 10 हजार रूपए
उन्होंने सरकारी टैंकरों को प्राथमिकता देने और निजी टैंकरों पर रोक लगाने की मांग की। दूसरी तरफ, नगरसेविका हेमलता मगर ने शिकायत की कि मगरपट्टा सिटी में गंभीर जल संकट है, लेकिन वहां एक भी टैंकर नहीं भेजा जाता। अधिकारी इस समस्या पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। दत्तात्रेय बहिरट ने चतुश्रृंगी टैंकर प्वाइंट पर निजी टैंकरों की लंबी कतारों पर आपत्ति जताते हुए सख्त नियंत्रण की मांग की।
व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए पानी चोरी
नगरसेवक सचिन मोरे ने पर्वती टैंकर केंद्र का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों द्वारा दिए गए आंकड़ों पर असंतोष जताते हुए आरोप लगाया कि अधिकांश पानी निजी टैंकरों के जरिए बिल्डरों, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भारी कीमत पर बेचा जा रहा है।
इससे आम नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। कई बिल्डर भी अपने बोरवेल का पानी व्यावसायिक लाभ के लिए निजी टैंकर चालकों को बेच रहे हैं। सदन में यह बात भी सामने आई कि टैंकर केंद्रों के रजिस्टर और रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं हैं, जिससे भारी वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं हो रही हैं।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरा, 11 वर्षीय छात्र की मौत; बीएमसी की लापरवाही पर उठे सवाल
प्रशासन जल्द लाएगा नई नीति, होगी सख्त निगरानी
अतिरिक्त आयुक्त पवनीत कौर ने बताया कि बांधों में जल संचय कम होने के कारण शहर में फिलहाल 25 प्रतिशत पानी की कटौती लागू की गई है। इस समय आठ टैंकर प्वाइंट चालू है और तीन नए प्वाइंट जल्द शुरू किए जाएंगे, व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। निजी टैंकरों की दरों को नियंत्रित करने और नई नीति लागू करने का निर्णय जल्द लिया जाएगा।
कम दर वाले विवादित टेंडर
बैठक के दौरान जल संकट के साथ-साथ विकास कार्यों के लिए बेहद कम दरों पर आ रहे टेंडर्स का मुद्दा भी गूंजा। नगरसेवक गणेश बिडकर ने कहा कि कई ठेके 30 से 50 प्रतिशत तक कम दरों पर दिए जा रहे हैं, जिससे बुनियादी ढांचागत कार्यों की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
उन्होंने ऐसे टेंडर्स पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस पर तकनीकी स्पष्टीकरण देते हुए पुणे शहर अभियंता अनिरुद्ध पावसकर ने कहा कि कम दरों पर मिले टेंडर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त आयुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की गई है, जो जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
Pmc general body meeting pune water crisis private tankers black marketing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में जल संकट पर मनपा सदन में हंगामा, निजी टैंकरों की कालाबाजारी रोकने के निर्देश
Jul 01, 2026 | 08:05 AMगोंदिया में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह से मनाया गया, जिप अध्यक्ष भेंडारकर की उपस्थिति में बच्चों का स्वागत
Jul 01, 2026 | 08:04 AMLPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
Jul 01, 2026 | 07:58 AM100 की जगह 125 दिन रोजगार! मजदूरों की दिहाड़ी में भी बड़ा इजाफा, आज से देशभर में लागू हुआ VB-G RAM G कानून
Jul 01, 2026 | 07:58 AMअंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला
Jul 01, 2026 | 07:55 AMNavabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा
Jul 01, 2026 | 07:50 AMमुंबई में स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरा, 11 वर्षीय छात्र की मौत; बीएमसी की लापरवाही पर उठे सवाल
Jul 01, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM
Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PM












