पुणे जल संकट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune Water Crisis: बांधों में बचा सिर्फ 3.60 TMC पानी, PMC करा सकती है कृत्रिम वर्षा; 2 जुलाई को नो-वाटर

Pune Water Crisis: पुणे के बांधों में केवल 3.60 TMC पानी बचने से संकट गहराया है। PMC कृत्रिम वर्षा कराने पर विचार कर रही है, वहीं मरम्मत कार्य के चलते 2 जुलाई को कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।

रूपम सिंह

Pune Municipal Corporation Water Crisis: जून का महीना समाप्त होने को है, लेकिन मानसून की धीमी रफ्तार के कारण पुणे शहर इस समय बेहद गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले बांधों में जलस्तर लगातार गिर रहा है। वर्तमान में इन बांधों में केवल 3।60 टीएमसी पानी ही शेष बचा है, जिससे अनुमानतः अगले दो महीनों तक ही शहर की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं।

हालात की गंभीरता को देखते हुए पुणे महानगर पालिका ने अब स्थिति से निपटने के लिए कृत्रिम वर्षा (आर्टिफिशियल रेन) कराने की संभावनाओं पर विचार करना शुरू कर दिया है। सोमवार को आयोजित मनपा की सर्वदलीय समूह नेताओं की बैठक में इस मुद्दे पर गहराई से चर्चा हुई।

बैठक के बाद आयुक्त को कृत्रिम वर्षा से संबंधित सभी तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं का अध्ययन कर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून में देरी के चलते पिछले 15 दिनों से शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है, फिर भी जलस्तर में सुधार नहीं हो रहा है। प्रशासन अब यह पता

लगा रहा है कि क्या बांध क्षेत्रों में विमान के जरिए क्लाउड सीडिंग कराई जा सकती है, इसका खर्च कितना होगा और देश में इसके पिछले प्रयोग कितने सफल

रहे हैं। इस बीच, पाइपलाइन मरम्मत कार्य के कारण आगामी 2 जुलाई को पुणे शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।

गहराया जल संकट, रिसाव को ठीक करेगी मनपा

पर्वती एचएलआर जल टंकी से पद्मावती पंपिंग स्टेशन जाने वाली मुख्य जलवाहिनी में रिसाव को ठीक करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस कारण सहकार नगर, पद्मावती, बिबवेवाड़ी, तलजाई, महर्षि नगर, गंगाधाम और मार्केट यार्ड सहित कई आवासीय परिसरों में गुरुवार को पानी नहीं आएगा। अगले दिन शुक्रवार को भी सुबह देर से और कम दबाव के साथ आपूर्ति बहाल होगी। पुणे मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का भंडारण करें और इसका बेहद सावधानी से इस्तेमाल करें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज