- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pera Cet Examinations Will Start From June 30
‘पेरा सीईटी’ परीक्षाएं 30 जून से होगी शुरु, 9 जुलाई को घोषित किए जाएंगे रिजल्ट
- Written By: सुधीर देशमुख

File Pic
पुणे: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों के अनुरोध पर महाराष्ट्र (Maharashtra) में निजी विश्वविद्यालयों (Private Universities) के एक संघ PERA (प्रीमिनन्ट एज्युकेशन एंड रिसर्च एसोसिएशन) ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए दूसरी बार सीईटी की परीक्षा (CET Examinations) आयोजित करने का निर्णय लिया है। सीईटी परीक्षा 30 जून, 1 और 2 जुलाई 2022 के बीच प्रॉक्टर सिस्टिम द्वारा ऑनलाइन (Online) आयोजित की जाएगी।सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन 26 जून तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। परीक्षा के परिणाम 9 जुलाई को घोषित किए जाएंगे, ऐसी जानकारी पेरा इंडिया के अध्यक्ष और एमआईटी एडीटी युनिवर्सिटी के कार्याध्यक्ष और कुलपति प्रा. डॉ. मंगेश कराड, पेरा के उपाध्यक्ष भरत अग्रवाल और पेरा के सीईओ प्रा. हनुमंत पवार ने दी।
डॉ. मंगेश कराड ने कहा कि निजी युनिवर्सिटियों के संघ पेरा ने देश भर के छात्रों के लाभ और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीईटी लेने का फैसला किया है। पेरा सीईटी इंजीनियरिंग, बायोइंजीनियरिंग, डिजाइन, फाईन आर्ट, फुट टेक्नोलॉजी, फार्मेसी, प्रबंधन, शिक्षा, आर्किटेक्चर, लॉ और कृषि इंजीनियरिंग में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है। इन सीईटी अंकों के आधार पर छात्र राज्य के 15 निजी युनिवर्सिटियों में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.peraindia.in पर विजिट करें, ऐसा आवाहन डॉ. मंगेश कराड ने किया।
सम्बंधित ख़बरें
Baramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
Pune Rain: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में बेमौसम बारिश का तांडव, सड़कों पर जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पुणे के वैष्णवी हगवणे केस में बड़ा फैसला, IPS अधिकारी अमिताभ गुप्ता और सुपेकर को क्लीन चिट
अजित पवार विमान हादसा: बेंगलुरु में दर्ज ‘Zero FIR’ अब तक नहीं पहुंची पुणे पुलिस के पास, कैसे होगी जांच?
पेरा एसोसिएशन के सदस्य हैं ये यूनिवर्सिटी
एमआईटी यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी पुणे, विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी पुणे, अजिंक्य डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय पुणे सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पुणे, डीवाई पाटिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पुणे, स्पाइसर एडवेंटिस्ट यूनिवर्सिटी पुणे, संदीप यूनिवर्सिटी नासिक, संजय घोडावत यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर, एमजीएम यूनिवर्सिटी औरंगाबाद, एमआईटी-डब्ल्यूपीयू यूनिवर्सिटी पुणे, डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय, अम्बी पुणे, विजयभूमि विश्वविद्यालय मुंबई, सोमैया विश्वविद्यालय मुंबई, डीवाई पाटिल कृषि और तकनीकी विश्वविद्यालय कोल्हापुर और श्री बालाजी विश्वविद्यालय पुणे विश्वविद्यालय पेरा एसोसिएशन के सदस्य हैं।
Pera cet examinations will start from june 30
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMकरियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMहवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














