- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Virar Resort Swimming Pool Child Drowning Death Incident
Child Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
- Written By: अपूर्वा नायक
Child Drowning Death News: नवापुर स्थित एक रिसॉर्ट में पिकनिक मनाने आए 7 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।घटना के बाद रिसॉर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

विरार रिज़ॉर्ट पूल एक्सीडेंट (सौ. सोशल मीडिया )
Virar Resort Swimming Pool Child Drowning Death News: गर्मी की छुट्टियां मनाने आए एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब विरार के पास नवापुर स्थित एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से 7 साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।
यह दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर करीब 3।30 बजे ‘मंथन रिसॉर्ट’ में हुआ। मृतक बच्चे की पहचान लावित रामजीत यादव (7) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के भांडुप (पश्चिम) में कस्टम कॉलोनी के पास रहने वाले रामलाल जयकरण यादव रविवार 17 मई को अपने पोते-पोतियों को लेकर वसई के नवापुर स्थित ‘मंथन रिसॉर्ट’ में पिकनिक मनाने आए थे।
बताया जाता है कि दोपहर करीब 3 बजे सभी बच्चे रिसॉर्ट के वेव पूल में खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते लावित अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात का अहसास हुआ, रिसॉर्ट के लाइफगा ‘ने तुरंत पूल में छलांग लगाई और उसे बाहर निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
30 साल पुरानी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के भविष्य पर सवाल, नुकसान हुआ तो जिम्मेदार कौन?
नालासोपारा-वसई विरार में बिजली संकट गहराया, रातभर कटौती से 15 लाख उपभोक्ता परेशान
मुंबई में बढ़ी उमस और गर्मी, मौसम विभाग ने खरीफ बुवाई को लेकर किसानों को दी सलाह
Morpankh Vastu Shastra: घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
लावित को गंभीर हालत में इलाज के लिए विरार के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे ‘मृत घोषित’ कर दिया। इस घटना के बाद अर्नाला मरीन पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पाटिल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि वसई-विरार क्षेत्र के रिसॉर्ट्स में ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।
रिसॉर्ट्स में सुरक्षा भगवान भरोसे ?
इस हादसे ने एक बार फिर वसई-विरार के समुद्र तटीय रिसॉर्ट्स में पर्यटकों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गर्मी का सीजन शुरू होते ही मुंबई और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं, लेकिन रिसॉर्ट्स प्रशासन की लापरवाही मासूमों की जान पर भारी पड़ रही है।
सिर्फ कागजी एफआईआर दर्ज कर लेना प्रशासन की जिम्मेदारी का अंत नहीं है। जब तक सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले रिसॉर्ट्स पर ताला नहीं लटकेगा, तब तक मासूम जिंदगिया यूं ही दांव पर लगती रहेगी। लापरवाही की सजा सिर्फ फाइल बंद होना नहीं, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
– अनिल चौहान, एडवोकेट
ये भी पढ़ें :- BMC Road Safety Plan: मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, बीएमसी ने जारी किया 22 करोड़ का टेंडर
घटनाओं का विवरण
- 20 मार्च 2026: रिसॉर्ट में खेलते समय चोटिल हुए 15 वर्षीय आर्यन कानोकिया की इलाज के दौरान मौत हो गई।
- 29 मई 2024: रंगाओ बीच स्थित एचडी रिसॉर्ट में 7 वर्षीय बच्ची समीक्षा जाधव की डूबने से मौत।
- 9 मई 2024: वसई के रंगाओं स्थित रॉयल रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में 10 वर्षीय रिद्धि माने ने दम तोड़ा।
- नवंबर 2024: अर्नाला के विसावा रिसॉर्ट के पूल में 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत।
- 14 जून 2023: मुंबई के बांद्रा निवासी 4 वर्षीय मासूम मोहम्मद इमाद मुत्सर की विरार पश्चिम के सेवन सीज रिसॉर्ट में डूबने से मौत।
Virar resort swimming pool child drowning death incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पैसे से पैसा बनाने का क्रेज, इन चीजों में हो रहा जमकर निवेश, महिलाओं को लेकर क्या कहती है रिपोर्ट
Jun 12, 2026 | 02:08 PMमानसून की देरी से ठाणे बेहाल, शहापुर-मुरबाड के एक लाख लोग पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर
Jun 12, 2026 | 02:07 PMदिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय, जीतू बोले- क्या देश तानाशाही की तरफ जा रहा?
Jun 12, 2026 | 02:05 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का बड़ा फैसला; संविदा कर्मचारियों के काम की होगी समीक्षा, लापरवाही पर जाएगी नौकरी
Jun 12, 2026 | 02:03 PMआमरावती: धारणी में बुआई से पहले डीजल संकट गहराया, किसानों की बढ़ी चिंता
Jun 12, 2026 | 02:00 PMराज्यसभा चुनाव विवाद: सुप्रीम कोर्ट से भी लगा कांग्रेस को झटका, अदालत ने खारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका
Jun 12, 2026 | 01:50 PMदक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
Jun 12, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














