- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Balaghat »
- Madhya Pradesh Balaghat Ambulance Accident Fire Driver Burnt Alive
बालाघाट में पलटी तेज रफ्तार एंबुलेंस, हादसे के बाद वैन में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर
- Written By: प्रीतेश जैन
Ambulance Driver Burnt Alive: बालाघाट में तेज रफ्तार एंबुलेंस पलट गई। हादसे के बाद वाहन में आग लग गई। ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दुर्घटनाग्रस्त वैन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Balaghat Ambulance Accident: बालाघाट जिले में मंगलवार तड़के एक एंबुलेंस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद वैन में आग लग गई, लेकिन ड्राइवर उससे बाहर नहीं निकल पाया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।
मामला परसवाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां 56 वर्षीय माइकल मोरिस वैन से मंडला की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम खर्रा के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के बाद अचानक उसमें आग लग गई और चालक उसी में फंस गया। आग इतनी तेजी से फैली की माइकल को गाड़ी से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।
जिंदा जलने से ड्राइवर की मौत
राहगीरों ने हादसे की सूचना परवाड़ा पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक काफी देर हो चुकी थी और माइकल की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और नागपुर में रहने वाले उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
पिकनिक बनी मातम: मासूम को बचाने नदी में कूदे दो युवक, कन्हान नदी में तीन की दर्दनाक मौत
दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत्त इनोवा कार चालक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक महिला की दर्दनाक मौत
सागर में गेहूं खरीदी घोटाला! वेयरहाउस पहुंचीं 600 बोरियों को खोला तो उड़े होश, गेहूं की जगह निकली 90% मिट्टी
MP News: नर्मदापुरम में अन्नदाता पर प्री-मानसून की मार, भीग रही मूंग की फसल, प्रशासन से की सर्वे कराने की मांग
मरीज को छोड़ने आया था ड्राइवर
जानकारी के मुताबिक माइकल एंबुलेंस चलाता था। सोमवार को वह एक मरीज को लेकर नागपुर से परवाड़ा क्षेत्र के ग्राम सन्तरीटोला आया था। मरीज को छोड़ने के बाद रात में वह वहीं रुक गया था। सुबह होते ही वह निकल गया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें : Jabalpur Fire: गल्ला मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, लाखों रुपए का नुकसान
नींद आने से हुआ हादसा
हादसे के वक्त एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह उसे नियंत्रित नहीं कर पाया, जिसके चलते हादसा हुआ। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Madhya pradesh balaghat ambulance accident fire driver burnt alive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘नेतन्याहू के हाथ में कुछ नहीं…’ इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप के सख्त तेवर, बोले- तेहरान से डील US करेगा
Jun 08, 2026 | 11:09 AMTMC के पूर्व विधायक जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी! STF ने बॉर्डर के पास दबोचा
Jun 08, 2026 | 11:08 AMMP:निगम-मंडलों में अब परफॉर्मेंस की परीक्षा, हर 6 महीने देनी होगी रिपोर्ट, 3 बार चेतावनी के बाद करेंगे बाहर
Jun 08, 2026 | 11:08 AMन भुजबल, न नवनीत राणा; NCP ने राजेंद्र जैन को बनाया सुनेत्रा पवार वाली सीट से राज्यसभा उम्मीदवार
Jun 08, 2026 | 11:04 AMगड़चिरोली एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण विवाद: किसानों ने कहा- स्थायी समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
Jun 08, 2026 | 11:01 AMक्या है Monk Fruit? जीरो कैलोरी वाला यह स्वीटनर डायबिटीज मरीजों के लिए माना जाता है बेहतर विकल्प
Jun 08, 2026 | 10:59 AMनासिक TCS मामले में बड़ा खुलासा, पूछताछ में आरोपी ने कबूली नई बात; पुलिस को मिले अहम सुराग
Jun 08, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














