Ranbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर फिल्म के लिए कर रहे काम, बना नया रिकॉर्ड

Ramayana Crew Members: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण हिन्दी सिनेमा की फिल्मों में से सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है। हाल ही में अपडेट आया है कि फिल्म के लिए 10 हजार से ज्यादा क्रू मेंबर्स ने काम किया है।
Ranbir Kapoor upcoming film Ramayana
फिल्म 'रामायण' ने बनाया नया रिकॉर्ड (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Ranbir Kapoor Film Ramayana Crew Members: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' रिलीजिंग से पहले ही काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। रिलीजिंग से पहले ही लोगों के अंदर इस फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। रणबीर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट और बजट की खूब चर्चा हो रही है।

तो दूसरी तरफ इस फिल्म को लेकर जो अपडेट सामने आया है। उसने सभी लोगों को हैरानी में डाल दिया है। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण हिन्दी सिनेमा की फिल्मों में से सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है। हाल ही में अपडेट आया है, कि इस फिल्म के लिए 10 हजार से ज्यादा क्रू मेंबर्स काम कर रहे है।

हिन्दी सिनेमा की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म

खबरों के अनुसार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में से सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में लगभग 10 हजार से ज्यादा क्रू मेंबर्स को काम करने का मौका दिया गया है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइन, वीएफएक्स, एक्शन, कॉस्टयूम और सेट डिजाइन के लिए हजारों मेंबर्स लगातार काम कर रहे है। जिससे इस फिल्म को बड़ा और भव्य बनाया जा सके। इसके साथ-साथ मेकर्स भी इस फिल्म के लेवल को अंतर्राष्ट्रीय तरीके की क्वालिटी देने की कोशिश कर रहे है। फिल्म के निर्माताओं ने इसके लिए बड़े-बड़े टेक्नीशियन और एक्सपर्ट्स को हायर किया है। जिससे फिल्म की तकनीक, बड़े सेट्स और ग्राउंड लेवल पर बड़े ढंग से काम किया जा सके।

रणबीर ने अपने किरदार को लेकर क्या कुछ कहा?

हाल ही में न्यूयॉर्क में फिल्म 'रामायण' के राम की एक झलक दिखाई गई थी। जिसके बाद अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने किरदार के लिए कहा कि 'एक एक्टर की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने किरदार को ईमानदारी से निभाए और शानदार तरीके से दर्शकों के सामने पेश करे'।

फिल्म 'रामायण' का पार्ट-1 किया जाएगा रिलीज

'रामायण' फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनाया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा है। 'रामायण का पार्ट-2' बाद में रिलीज किया जाएगा। जबकि फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रणवीर के साथ अभिनेत्री साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल समेत कई बड़े कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आने वाले है।

Navbharat Live
navbharatlive.com